हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी पर FBI का बड़ा ऐलान, (डिजाइन फोटो) 
विदेश

जहां छिपेगा वहीं से उठेगा! खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी पर FBI का बड़ा ऐलान

FBI director Kash Patel Statement: हाल ही में अमेरिका में खालिस्तानी आतंकवादी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI द्वारा की गई है। इस पर अब FBI के प्रमुख की प्रतिक्रिया भी सामने..

अमन उपाध्याय

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने खालिस्तानी समर्थक हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा एक कथित विदेशी आतंकवादी संगठन का सदस्य था। उनके अनुसार, यह संगठन भारत और अमेरिका दोनों में पुलिस स्टेशनों पर हमलों की योजना बनाने में शामिल था।

काश पटेल ने कहा, "एफबीआई सैक्रामेंटो ने अपनी स्थानीय टीम और भारत में अपने साझेदारों के साथ मिलकर इस मामले की जांच की है। सभी ने शानदार काम किया है और न्याय जरूर मिलेगा। एफबीआई उन लोगों को ढूंढने में लगी हुई है जो हिंसा में शामिल थे, चाहे वे कहीं भी छिपे हों।"

दो अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से संबंधित

एफबीआई और प्रवर्तन और निष्कासन संचालन (ERO) ने शुक्रवार को पंजाब में आतंकवादी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को गिरफ्तार किया। एफबीआई के अनुसार, हरप्रीत सिंह दो अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से संबंधित है और उसने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था। एफबीआई ने यह भी बताया कि उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए बर्नर फोन का उपयोग किया था।

बता दें कि हैप्पी पासिया ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ मिलकर पंजाब में आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। वह भारत के वांछित आतंकवादियों में शामिल है और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

हैप्पी पासिया पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश में भी आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। यूपी पुलिस के एडीजी अमिताभ यश ने शनिवार को बताया कि हैप्पी पासिया 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ के दौरान भी हमले की योजना बना रहा था। उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबंध होने का आरोप है।

ग्रेनेड हमलों और जबरन वसूली जैसी गतिविधियां

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि 'आईएसआई से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के यूएस में स्थित प्रमुख ऑपरेटर और पाकिस्तान आधारित आतंकवादी रिंदा के सहयोगी, हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई का हिस्सा है। हैप्पी पासिया ने 2023 से 2025 के बीच पंजाब और अन्य राज्यों में टार्गेट किलिंग, पुलिस स्टेशनों पर ग्रेनेड हमलों और जबरन वसूली जैसी गतिविधियों में अहम भूमिका निभाई। उसकी गिरफ्तारी 17 अप्रैल 2025 को सैक्रामेंटो में की गई है।'

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम