आज है विश्व एड्स दिवस 
विदेश

आज है विश्व एड्स दिवस, जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है यह ख़ास दिन, इसका इतिहास भी जानें

विश्व एड्स दिवस हर साल 1 दिसंबर को मनाया जाता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है जो एचआईवी संक्रमण के प्रसार के कारण एड्स महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इस बीमारी से मरने वालों के लिए शोक मनाने के लिए समर्पित है।

सीमा कुमारी

World AIDS Day 2024:आज पूरे विश्व में विश्व एड्स दिवस मनाया जा रहा है। विश्व एड्स दिवस हर साल 1 दिसंबर को मनाया जाता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है जो एचआईवी संक्रमण के प्रसार के कारण एड्स महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इस बीमारी से मरने वालों के लिए शोक मनाने के लिए समर्पित है।

साथ ही यह दिन उन लोगों की याद में भी मनाया जाता है, जिन्होंने इस गंभीर बीमारी की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया। 'वर्ल्ड एड्स डे' मनाने का एक अलग ही महत्व है। इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य यह कि लोगों को यह याद दिलाया जा सके कि अब भी लोग इस गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।

यह दिन दुनियाभर में इस रोग से पीड़ित लोगों के प्रति अपना समर्थन दिखाने का मौका देता है। ऐसे में आज विश्व एड्स दिवस के अवसर पर से आइए जानें इस दिन से जुड़ी महत्वपूर्व बातें-

जानिए वर्ल्ड एड्स डे का क्या है इतिहास

जानकारों के अनुसार, इस दिन के इतिहास की बात करें तो एड्स डे मनाने की शुरुआत साल 1988 में हुई थी। उस साल डब्ल्यूएचओ (WHO) ने इस दिन को वैश्विक स्तर पर मनाने का ऐलान किया था। दरअसल, साल 1981 में एड्स का पहला केस सामने आने के बाद लोगों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाने की जरूरत थी।

ऐसे में लोगों को इस गंभीर और भयावह बीमारी के प्रति जागरूक करने और शिक्षित करने के मकसद से डब्ल्यूएचओ (WHO) हर साल एड्स डे मनाने का ऐलान किया। इस दिन लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए तरह-तरह की गतिविधियां आयोजित की जाती है।

साथ ही, इस दिन लोग लाल रंग का रिबन पहनकर इस बीमारी से पीड़ित लोगों का समर्थन करते हैं।

क्या है वर्ल्ड एड्स डे का महत्व

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ल्ड एड्स डे मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य लोगों को एड्स की बीमारी के प्रति जागरूक करना होता है। इस दिन डॉक्टर से लेकर तमाम हेल्थ सेक्टर से जुड़े तमाम लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

इस दिन एड्स से पीड़ित मरीजों का हौंसला बढ़ाने के साथ ही लोगों को इससे बचने की टिप्स, टेस्ट की जानकारी और इससे जुड़े मिथकों की सच्चाई पर जोर दिया जाता है। इस दिन डॉक्टर एकजुट होकर जागरूकता अभियान चलाते हैं और लोगों को इसके लिए खुलकर बात करने के लिए प्रेरित करे हैं।

वर्ल्ड एड्स डे की इस साल 2024 की थीम

वर्ल्ड एड्स डे की इस साल की थीम “Take the rights path: My health, my right!” है। इसका मतलब है कि आपको सही रास्ता चुनना है, जो आपके हेल्थ और अधिकारों के लिए प्रेरित करता है। इसलिए ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखें।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए