सांकेतिक तस्वीर  (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

ईरान में दर्दनाक सड़क हादसा, ईंधन टैंकर में जोरदार धमाके के बाद लगी आग, 11 लोगों की मौत और 7 घायल

US-Iran Tensions: पश्चिमी ईरान में सड़क हादसे के बाद ईंधन टैंकर में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत और सात लोग घायल हुए। इसी बीच अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा।

अक्षय साहू

Iran Fuel Tanker Explosion: पश्चिमी ईरान में शन‍िवार को एक सड़क हादसे के बाद ईंधन टैंकर में हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट के कारण आसपास चल रही कई गाड़ियों में भी आग लग गई। हादसे में सात लोग घायल भी हुए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी IRIB के मुताबिक, यह हादसा कुर्दिस्तान प्रांत के सनंदाज काउंटी और हमदान प्रांत के हमदान काउंटी के बीच स्थित इंटरसिटी सड़क पर हुआ। 

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, होदाई ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास चल रही कई गाड़ियों में भी आग लग गई। उन्होंने कहा कि बचाव दल घायलों को सनंदाज के एक अस्पताल में भर्ती करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

होर्मुज स्‍ट्रेट में हुआ था हादसा

इससे पहले जुलाई में स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, होर्मुज स्‍ट्रेट में एक तेल टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग (नेवल माइन) से टकराने के बाद विस्फोट का शिकार हो गया था। बताया गया कि जहाज ईरान की ओर से तय किए गए मार्ग से हट गया था और उसी दौरान वह बारूदी सुरंग से टकरा गया। ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, टैंकर पहले दी गई चेतावनियों के बावजूद ईरान की ओर से निर्धारित सुरक्षित समुद्री मार्ग से बाहर एक क्षेत्र में पहुंच गया था।

क्यों इतना महत्वपूर्ण है होर्मुज स्‍ट्रेट? 

होर्मुज स्‍ट्रेट फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है, जहां से खाड़ी क्षेत्र के बड़े तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) उत्पादकों का निर्यात अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचता है।

IRGC ने अमेरिकी युद्धपोतों पर दागी मिसाइलें

इस बीच, वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव में नई बढ़ोतरी देखने को मिली। अमेरिकी सेना ने शनिवार को कहा कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोतों की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद अमेरिकी बलों ने ईरान के तीन कच्चा तेल ले जा रहे टैंकरों पर हमला किया।

ईरान के जहाजों पर हमला 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के मुताबिक, एक अमेरिकी विमानवाहक पोत (एयरक्राफ्ट कैरियर) और एक गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर ने ईरान के कई हमलों से सफलतापूर्वक बचाव किया। इस घटना में कोई भी अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ।

सेंटकॉम ने कहा, 5 सितंबर को सेंटकॉम बलों ने ईरान के तीन कच्चा तेल ले जाने वाले जहाजों पर हमला किया, जब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने क्षेत्रीय जलक्षेत्र में गश्त कर रहे अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोतों की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

-एजेंसी इनपुट के साथ

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद