विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर विदेश सचिव विक्रम मिसरी को congratulate करते हुए 
विदेश

विक्रम मिसरी ने भारत के विदेश सचिव का संभाला कार्यभार, एस जयशंकर ने दी बधाई

भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा विनय क्वात्रा रविवार को सेवानिवृत्ति हो गए हैं। उनके रिटायरमेंट के तुरंत बाद सोमवार को यानी आज विक्रम मिसरी ने उनकी जगह कार्यभार संभाला। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नए विदेश सचिव को बधाई दी।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा विनय क्वात्रा रविवार को सेवानिवृत्ति हो गए हैं। उनके रिटायरमेंट के तुरंत बाद सोमवार को यानी आज विक्रम मिसरी ने उनकी जगह कार्यभार संभाला। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी को आज उनकी नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी।

एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी को नई जिम्मेदारी संभालने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि को विक्रम मिसरी को आज उनका नया दायित्व संभालने पर बधाई और सुभकामनाएं। साथ ही उनके सफल और उत्पादक कार्यकाल की कामना करता हूं।

कौन हैं विक्रम मिसरी

विक्रम मिसरी चीन मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। इनका जन्म 7 नवंबर 1964 को श्रीनगर में हुआ था। मिसरी ने बहुत महत्वपूर्ण समय में पदभार संभाला है। अब देखना ये होगा कि भारत पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद चीन के साथ अपने संबंधों समेत कई और विदेश नीति चुनौतियों से कैसे निपटेगा।

इन प्रधानमंत्रियों के निजी सचिव रहे

मिसरी ने अपने पिछले कार्यभार में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने तीन प्रधानमंत्रियों इंद्र कुमार गुजराल, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में सेवा की है। उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त होने से पहले, मिसरी ने 2019-2021 तक चीन में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया है।

गलवान में झड़प के बाद मिसरी की भूमिका

जून 2020 में जब गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई झड़पों के बाद तनाव बढ़ने के बाद मिसरी ने बातचीत में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि गलवान घाटी में झड़प के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास आ गई थी।

इन देशों में भी रह चुके हैं राजदूत

चीन के अलावा मिसरी ने अपने करियर में स्पेन 2014-2016 तक और म्यांमार में 2016-2018 तक भारत के राजदूत के रूप में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका, जर्मनी,पाकिस्तान, बेल्जियम और श्रीलंका समेत कई भारतीय मिशनों पर भी काम किया है।

विदेश मंत्री ने विनय क्वात्रा को शुभकामनाएं दी

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और अनेक योगदान के लिए निवर्तमान विदेश सचिव विनय क्वात्रा को धन्यवाद। विशेष रूप से पिछले दशक में, उन्होंने हमारी कई प्रमुख नीतियों की रणनीति बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में मदद की है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई