चर्च में पादरी पर क्रूस गिरने समय की फोटो। सोर्स- एक्स से फोटो लिया गया है।
विदेश

चर्च में क्रूस गिरने से पादरी की मौत, इक्वाडोर में प्रार्थना करा रहे थे; देखें वीडियो

Cross Falls Church Priest Dies: इक्वाडोर के गुआयाकिल स्थित चर्च में प्रार्थना सभा करा रहे पादरी पैट्रिसियो सांचेज के सिर पर भारी क्रूस गिर गया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights

  • इक्वाडोर के चर्च में हादसे में पादरी पैट्रिसियो सांचेज की मौत।

  • प्रार्थना सभा के दौरान सिर पर गिरा भारी क्रूस।

  • लाइव स्ट्रीमिंग में कैद हुई पूरी घटना।

  • अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

  • चर्च प्रशासन ने जताया दुख, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं।

Priest Dies After Cross Falls:  इक्वाडोर के गुआयाकिल स्थित चर्च में प्रार्थना सभा करा रहे पादरी पैट्रिसियो सांचेज के सिर पर भारी क्रूस गिर गया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। हादसे का वीडियो लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान रिकॉर्ड हुआ।

दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में एक चर्च के अंदर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शाम की प्रार्थना सभा करा रहे रोमन कैथोलिक पादरी पैट्रिसियो सांचेज के सिर पर दीवार से भारी क्रूस गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना प्रार्थना सभा की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कैमरे में कैद हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह घटना इक्वाडोर के तटीय शहर गुआयाकिल स्थित परपेटुओ सोकोरो चर्च में हुई। गुआयाकिल के आर्चडायसीस ने पादरी की मौत की पुष्टि करते हुए दुख जताया है। पैट्रिसियो सांचेज 'कांग्रेगेशन ऑफ द मोस्ट होली रेडीमर' नामक रोमन कैथोलिक धार्मिक समूह से जुड़े थे। इस समूह की स्थापना वर्ष 1732 में हुई थी और यह दुनिया के कई देशों में सक्रिय है।

प्रार्थना करा रहे थे पादरी, तभी गिरा क्रूस

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शनिवार रात पादरी सांचेज वेदी के पीछे खड़े होकर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान दीवार पर लगा भारी क्रूस अचानक नीचे गिरा और सीधे उनके सिर पर जा लगा। घटना के बाद चर्च में मौजूद लोग घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे।

वहां मौजूद लोगों ने पादरी को संभालने की कोशिश की और एंबुलेंस बुलाई। बचाव दल उन्हें अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत पर उपदेश देने के कुछ देर बाद हादसा

इस घटना को लेकर एक संयोग की भी चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे से कुछ मिनट पहले पादरी अपने उपदेश में मौत और जीवन के महत्व पर बात कर रहे थे। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा था कि वे अपना समय मोबाइल फोन पर बिताने के बजाय ईश्वर और अपने प्रियजनों को दें।

उन्होंने यह भी कहा था कि एक दिन सभी को दुनिया से विदा होना है, इसलिए जीवन में महत्वपूर्ण चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए। चर्च प्रशासन ने पादरी की मौत पर शोक व्यक्त किया है। हालांकि, दीवार से भारी क्रूस अचानक कैसे गिरा, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। घटना की परिस्थितियों को लेकर चर्च की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल