Representative Image 
विदेश

इजराइल ने बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने की दी मंजूरी, 5 से 11 साल के आयु वर्ग को लगेंगे टीके

आसिफ सईद

यरूशलम: इजराइल (Israel) ने पांच से 11 वर्ष के बच्चों (Children) को कोविड-19 रोधी टीका (Covid Vaccine) लगाने की रविवार को मंजूरी दे दी। अमेरिकी अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में इसी आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने की मंजूरी दी थी। इसी पृष्ठभूमि में इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने भी यह फैसला लिया।

इजराइल, अपनी वयस्क और किशोरवय आबादी के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू करने वाले दुनिया के पहले देशों में से एक था। उसने इन गर्मियों में टीके की अतिरिक्त खुराक देने का एक व्यापक अभियान भी चलाया था और ऐसा करने वाला भी वह पहला देश था। विशेषज्ञों का कहना है कि इजराइल के त्वरित टीकाकरण प्रयासों के कारण ही कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सका और इसके डेल्टा स्वरूप के प्रकोप को भी काबू में किया जा सका।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि मंत्रालय के महानिदेशक डॉ. नाचमैन ऐश ने बच्चों को फाइजर/बायोएनटेक का टीका लगाने की विशेषज्ञ सलाहकारों की अनुशंसा स्वीकार कर ली है। इसमें कहा गया कि अधिकतर सलाहकारों का यह मानना है कि टीके के लाभ इसके जोखिम के मुकाबले कहीं अधिक हैं। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान शुरू करने की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला