अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रम्प ने जनवरी 2025 में शपथ ग्रहण से पहले समिति गठित की 
विदेश

ट्रंप ने शपथ ग्रहण से पहले समिति का किया गठन, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का ये काम करेगा कमेटी

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को जनवरी 2025 में शपथ ग्रहण से पहले समिति का गठन किया है। ट्रंप ने देश में हाल में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल की है और 47वें राष्ट्रपति चुने गए हैं।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को जनवरी 2025 में शपथ ग्रहण से पहले समिति का गठन किया है। ट्रंप ने देश में हाल में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल की है और 47वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। वे निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन का स्थान लेंगे।

ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह की योजना बनाने और अन्य आयोजनों के लिए एक समिति के गठन की घोषणा की। ट्रंप वेंस इनॉगरल कमेटी शपथ ग्रहण कार्यक्रम की योजना बनाएगी।

ट्रंप ने कहा हमने रच दिया इतिहास

इस समिति की सह-अध्यक्षता ट्रंप के करीबी मित्र स्टीव विटकॉफ और सीनेटर केली लोफ्लर करेंगे। ट्रंप ने कहा कि चुनाव की रात हमने इतिहास रच दिया और मुझे अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने का असाधारण सम्मान प्राप्त हुआ है।

ट्रंप की विक्ट्री समारोह

इसका श्रेय देश भर के उन लाखों मेहनती अमेरिकियों को जाता है। जिन्होंने हमारे अमेरिका फर्स्ट एजेंडे का समर्थन किया। उन्होंने कहा की यह समिति इस शानदार जीत का जश्न समारोह आयोजित करेगी।

ट्रंप ने कहा कि यह मेरे प्रशासन की शुरुआत होगी जो अमेरिका को फिर से महान बनाने के अपने वादों को पूरा करेगा। हम साथ मिलकर इस पल का जश्न मनाएंगे और फिर अपने लोगों के लिए काम करेंगे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला