विदेश

भारत के खिलाफ फिर दिखें ट्रंप, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट को लताड़ा- देखें पूरी VIDEO

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों को इस बात की सख्त हिदायत दी है कि वे भारत समेत दूसरे देशों से हायरिंग ना करें। जिसमें गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

मनोज आर्या

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बार भारत के लिए अपनी घिनौने इरादों को सामने रखा है। बुधवार को वॉशिंगटन में आयोजित एआई समिट का आयोजन किया गया था। इस ग्लोबल समिट के दौरान ट्रंप ने दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों को धमकाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों को इस बात की सख्त हिदायत दी है और कहा है कि वे भारत समेत दूसरे देशों से हायरिंग ना करें। जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा जैसी प्रमुख कंपनियों का नाम शामिल हैं। एआई समिट के दौरान ट्रंप ने टेक कंपनियों को ये मैसेज दिया है। इसके साथ ही ट्रंप ने इन कंपनियों को अमेरिकी टैलेंट को हायरिंग करने की भी एडवाइज दी है। आपको बता दें कि दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में बहुत सारे एम्पॉलयी यहां तक कि सीईओ की पोस्ट पर भी इंडियन ओरिजिन के व्यक्तियों का कब्जा हैं। जिसमें मुख्य रुप से गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। हाल ही में मेटा ने भी एक बड़ी टीम की हायरिंग की है, जिसमें कई भारतीयों के नाम शामिल हैं।

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे