नूरखा एयरबेस पर खड़े अमेरिकी विमान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

जिस एयरबेस को भारत ने किया ध्वस्त..वहीं राहत लेकर उतरे अमेरिकी विमान, फिर नंगा हुआ भिखमंगा पाकिस्तान

Noor Khan Airbase: पाकिस्तान के पंजाब में आई बाढ़ ने एक बार फिर उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नंगा और भिखमंगा साबित कर दिया है। पाक सेना के अनुरोध पर अमेरिकी सैन्य विमानों से राहत सामग्री पहुंचाई गई है।

अभिषेक सिंह

Flood in Pakistan:  पाकिस्तान में आई भयंकर बाढ़ ने एक बार फिर उसके हुक्मरानों की लफ्फाजियों की पोल खोल दी है। बाढ़ के बाद अमेरिका ने पाक को कई विमानों में भरकर राहत सामग्री भेजी है। बताया गया कि पाकिस्तानी सेना के अनुरोध पर अमेरिकी सैन्य विमानों से राहत सामग्री पाकिस्तान पहुंची है। ये विमान उसी एयरबेस पर उतरे जिसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ध्वस्त कर दिया था।

पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास ने बताया कि विनाशकारी बाढ़ से निपटने के लिए पाकिस्तानी सेना के अनुरोध पर अमेरिकी सैन्य विमानों ने आवश्यक सामग्री पहुचाई गई है। रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर, सीडीए बेकर ने पाकिस्तान के उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, जिनका जीवन विनाशकारी बाढ़ से तबाह हो गया है।

पाकिस्तान को मिली पहली खेप

यूएस आर्मी की केंद्रीय कमान (US ARCENT) के तहत कुल छह विमान पाकिस्तान को राहत सामग्री पहुंचाएंगे। जिसमें अस्थाई टेंट, जल शोधन पंप, जनरेटर और अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (ISPR) के अनुसार, पहली खेप औपचारिक रूप से पाकिस्तानी सेना को सौंप दी गई है।

बाढ़ से 16 लाख लोग प्रभावित

पाकिस्तान में भारी मानसूनी बारिश के कारण पंजाब प्रांत बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, उनके घर जलमग्न हो गए हैं, फसलें नष्ट हो गई हैं और बड़ी संख्या में लोग अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं। सिंध सरकार का अनुमान है कि पंजाब से सिंध में बाढ़ का पानी घुसने से 16 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं।

नूर खान एयर बेस पर राहत सामग्री सौंपते हुए नताली बेकर ने बाढ़ से हुई तबाही पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हम इस मानवीय संकट में पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।" अमेरिकी दूतावास ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस सहायता का ज़िक्र किया और प्रभावित लोगों के साथ अपनी एकजुटता दोहराई।

भारत ने ध्वस्त किया था एयरबेस

मई में, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत रावलपिंडी के चकलाला में स्थित पाकिस्तान के नूर खान एयर बेस, जो एक रणनीतिक सैन्य अड्डा है, पर सटीक हवाई हमले किए। कुछ दिन पहले सामने आई मैक्सर टेक्नोलॉजीज़ की एचडी उपग्रह तस्वीरों के मुताबिक भारतीय वायु सेना ने रनवे, हैंगर और 7,000 वर्ग फुट के एक ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इसके साथ ही दो विशेष सैन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस हमले ने पाकिस्तान की वायु रक्षा और परिवहन क्षमता को बुरी तरह प्रभावित किया, क्योंकि नूर खान बेस में साब एरी अवाक्स, सी-130 हरक्यूलिस विमान और आईएल-78 हवाई ईंधन टैंकर जैसे महत्वपूर्ण सैन्य साज-ओ-सामान मौजूद था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान ने रनवे की मरम्मत कर ली है।

फिर नंगा हुआ भिखमंगा पाकिस्तान

इस बाढ़ ने एक बार फिर शेखी बघारने वाले पाकिस्तान को भिखारी साबित कर दिया है। क्योंकि एक तरफ भारत का पंजाब है जो बाढ़ की विभीषिका झेलने के बाद इस संकट से उबर रहा है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को अमेरिका के सामने भीख मांगनी पड़ी है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर