अमेरिका में बर्ड फ्लू फोटो ( सो. सोशल मीडिया )  
विदेश

US: अमेरिका में बर्ड फ्लू से पहले इंसान की मौत, इन 10 राज्यों में फैला ये खतरनाक स्ट्रेन

बर्ड फ्लू (H5N1) की वजह से अमेरिका में पहली बार किसी इंसान के मौत का मामला सामने आया है। लुइसियाना के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 65 वर्ष से अधिक आयु के मरीज की बर्ड फ्लू की वजह से मौत हो गई है।

अमन उपाध्याय

लुइसियाना: अमेरिका में बर्ड फ्लू (H5N1) के कारण पहली बार किसी इंसान के मौत का मामला सामने आया है। लुइसियाना के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 65 वर्ष से अधिक आयु के मरीज की बर्ड फ्लू की वजह से मौत हो गई, हालांकि वह पहले से ही अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहा था।

लुइसियाना के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा, "लुइसियाना और अमेरिका में अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा (एचपीएआई), या एच5एन1 के पहले मानव मामले के साथ अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत हो गई है।"

इस वजह से हुआ संक्रमित

मरीज को उसके घर के पीछे पाले गए पक्षियों के झुंड के संपर्क में आने के बाद H5N1 हुआ। लुइसियाना के स्वास्थ्य विभाग की व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य जांच में कोई अतिरिक्त एच5एन1 मामले या व्यक्ति-से-व्यक्ति संचरण के सबूत नहीं मिले हैं। बयान के अनुसार, यह मरीज लुइसियाना में एच5एन1 का एकमात्र इंसान में मामला सामने आया है।

बचने के लिए इनसे होना होगा दूर

बयान के अनुसार, बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) अब पक्षियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इंसानों और जानवरों में भी फैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी इस बीमारी का खतरा आम लोगों में कम है। लेकिन जो लोग पक्षियों, मुर्गों या गायों के साथ काम करते हैं. उन्हें इस बीमारी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इसका मतलब है कि जंगली पक्षियों और बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित या संक्रमित होने की आशंका वाले अन्य जानवरों के साथ सीधे संपर्क से बचने की जरूरत है।

क्या है H5N1 बर्ड फ्लू

H5N1 बर्ड फ्लू एवियन इन्फ्लूएंजा ए का ही एक सबटाइप है, इसे अधिक खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यह पोल्ट्री में गंभीर और घातक बीमारी का कारण मुख्य कारण बनता है। इसके अलावा यह स्ट्रेन मनुष्यों और कई अन्य प्रजातियों में फैलने में देर नहीं लगाता।

लागातार आ रहे मामले

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, अमेरिका में बर्ड फ्लू के कुल 66 मानव मामले सामने आए हैं। इनमें उन लोगों में ये वायरस डिटेक्ट हुआ, जो जानवरों के संपर्क ज्यादा रहे।

पिछले कई दिनों से बर्ड फ्लू का असर बढ़ता जा रहा है। लगातार कई मामले सामने आ रहे हैं। अमेरिका में अब तक 10 राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले की सूचना है। जिनमें कैलिफोर्निया, कोलोराडो, आयोवा, लुइसियाना, मिशिगन, ओरेगन, मिसौरी, वाशिंगटन, विस्कॉन्सिन और टेक्सास शामिल है। हालांकि लुइसियाना में रिपोर्ट किया गया मामला अमेरिका में H5N1 बर्ड फ्लू का पहला मामला था

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज