अमेरिका ने ईरान पर हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

आधी रात को धमाकों से कांपा ईरान, ट्रंप के 'बड़े समझौते' के दावे के बीच अमेरिकी सेना ने किया हमला, मचा हड़कंप

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान में शांति वार्ता के बीच अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और बंदर अब्बास में ईरानी ठिकानों पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले कर तनाव बढ़ा दिया है।

अक्षय साहू

US Attack on Iran: अमेरिका और ईरान के बीच शांति स्थापित करने के लिए बातचीत जारी है। इसी बीच अमेरिका ने  एक बार फिर ईरान पर जोरदार हमला किया है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास मौजूद ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। यह पिछले 48 घंटे में अमेरिका द्वारा किया गया दूसरा बड़ा हमला है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि, अमेरिकी सेना ने उन ठिकानों को निशाना बनाया है, जिसे वो अपने और व्यापारिक जहाजों के लिए खतरा मान रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि, अमेरिका ने ईरान के चार हमला करने वाले ड्रोन को भी मार गिराया है, क्योंकि वो खतरा पैदा कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फौज ने बंदर अब्बास में मौजूद ईरान के एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन पर भी हमला बोला है। कहा गया कि ईरान वहां से पांचवा ड्रोन उड़ाने की तैयारी कर रहा था।

रातभर सुनाई देती रही धमाके की आवाज

रॉयटर्स ने स्थानिय मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर दावा किया कि, अमेरिकी नौसेना ने पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरानी सैन्य और नौसैनिक गतिविधियों को निशाना बनाया। इसके बाद बंदर अब्बास इलाक में धमाके हुए। जिसके चलते एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय करना पड़ा। स्थानीय समय के अनुसार धमके की आवाज सुबह 1:30 बजे सुनाई दिए। ईरान ने इसे सीजफायर का उल्लंघन बताते हुए जवाबी हमले की चेतावनी दी है।

इससे पहले ईरान की अर्ध-आधिकारिक फार्स न्यूज एजेंसी ने गुरुवार तड़के दावा किया था कि ईरान के राजनीतिक बंदरगाह शहर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सैन्य ठिकानो पर हमले किए गए हैं। इसके अलावा बंदर अब्बास के पूर्व में तीन विस्फोट सुने गए थे। जिसके चलते बंदर अब्बास की सुरक्षा में तैनात एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया।

दोनों देशों के बीच जारी है बातचीत

यह हमले ऐसे समय में हुआ है, जब ठीक 48 घंटे पहले भी अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। तब अमेरिका ने इन हमलों को आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया था। दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए लंबे वक्त से बातचीत जारी है, ऐसे में इन हमलों ने स्थिति को थोड़ा गंभीर बना दिया है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है और वो एक बड़ा समझौता करने के बेहद करीब हैं।

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी