डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

मैं टैरिफ तभी कम करूंगा जब... ट्रंप की नई चाल, जापान के बहाने दुनिया को दी धमकी

Trump Tariff Threat: अमेरिका और जापान ने 550 अरब डॉलर की ऐतिहासिक ट्रेड डील साइन की। ट्रंप ने खुशी जताते हुए कहा कि टैरिफ में राहत केवल उन्हीं देशों को मिलेगी जो अमेरिका से डील करेंगे।

अक्षय साहू

Trump Tariff Threat: अमेरिका और जापान के बीच अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड  डील साइन हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे लेकर खुशी जाहिर की है। साथ ही ट्रंप ने जापान के साथ हुए डील के बहाने दुनिया के सभी देशों को धमकी दी है। उन्हें कहा कि वो टैरिफ तभी कम करेगें जब देश उनके साथ डील पर साइन करेंगे।

ट्रंप ने बुधवार को जापान के साथ हुए समझौते की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें कुल 550 अरब डॉलर का निवेश शामिल है। उन्होंने इस डील को ऐतिहासिक करार देते हुए खुशी जताई कि जापान पहली बार अमेरिका के लिए अपने बाजार खोल रहा है।

देशों को खोलने होंगे बाजार: ट्रंप 

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जापान का उदाहरण देते हुए उन देशों को चेतावनी दी, जिनके साथ अमेरिका का अब तक व्यापार समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "मैं टैरिफ तभी हटाऊंगा जब कोई देश अपने बाजार को खोलने के लिए तैयार होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो और भी ज्यादा टैरिफ लगाए जाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "जापान ने पहली बार अमेरिका के लिए अपने बाजार खोले हैं, जिससे हमारे व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी। टैरिफ एक बहुत बड़ी ताकत है। इसके बिना अन्य देशों को अपने बाजार खोलने के लिए तैयार करना लगभग नामुमकिन है।"

हमेशा के लिए रियायत देने को तैयार

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि वे बड़े देशों को अमेरिका के लिए अपने बाजार खोलने के लिए मना सकें, तो वे हमेशा टैरिफ में रियायत देने को तैयार रहेंगे। उन्होंने टैरिफ को अमेरिका की एक "ताकत" बताया और कहा कि इनके बिना अन्य देशों को अपने बाजार खोलने के लिए राजी करना बेहद मुश्किल है।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका-जापान व्यापार समझौते से लाखों नौकरियों का सृजन होगा, जो पहले कभी नहीं हुआ। उनके मुताबिक, इस समझौते से होने वाला लगभग 90 फीसदी लाभ अमेरिका को मिलेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि जापान 15 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने पर भी सहमत हो गया है।

भारत के साथ बातचीत जारी

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। बातचीत के सिलसिले में अमेरिका गया भारतीय प्रतिनिधिमंडल वापस लौट चुका है। अब अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल अगस्त के दूसरे सप्ताह में भारत आएगा।

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?