डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस 
विदेश

व्हाइट हाउस की रेस में कमला पीछे, ट्रंप ने ‘स्विंग स्टेट्स’ में मारी सेंध, पहुंचे बहुमत के करीब

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और कमला हैरिस अब पिछड़ती नजर आ रही हैं। इलेक्टोरल कॉलेज की काउंटिंग के रुझानों में कमला हैरिस 214 सीटों पर जोकर अटक गई हैं तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने 251 पर बढ़त बना ली है।

राहुल गोस्वामी

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और कुछ ही देर में अमेरिका को अपना नया राष्ट्रपति मिल जाएगा । यहां डेमोक्रेट कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला तो है, लेकिन इस रेस में कमला हैरिस अब पिछड़ती नजर आ रही हैं। इलेक्टोरल कॉलेज की काउंटिंग के रुझानों में कमला हैरिस 214 सीटों पर जोकर अटक गई हैं तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने 251 पर बढ़त बना ली है। यानी अब ट्रंप को मैजिक नंबर 270 तक पहुंचने के लिये सिर्फ19 सीटों की और जरूरत है।

जी हां, डोनाल्ड ट्रंप अब प्रोजेक्शन नतीजों में 251 इलोक्टोरल में आगे चल रहे हैं और 270 के बहुमत के आंकड़े से महज 19 सीटें दूर हैं। वहीं कमला हैरिस 213 पर लीड कर रही हैं।

इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विंग' राज्य जॉर्जिया में जीत हासिल की। ट्रंप की इस जीत के साथ 16 निर्वाचक मंडल वोट रिपब्लिकन पार्टी की झोली में फिर से आ गए। ‘स्विंग' राज्य उन्हें कहा जाता है जहां मतदाताओं की राय बदलती रहती है।

बता दें कि, राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2020 में जॉर्जिया में बेहद कम अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि 1996 के बाद से हर दूसरे राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी जॉर्जिया में जीतती आई है। ट्रंप ने जॉर्जिया में अपनी 2020 की हार को पलटने की कोशिश की थी जिससे एक राजनीतिक और कानूनी संघर्ष शुरू हो गया और राज्य में उनके खिलाफ अभियोग चलाया गया। राज्य में डेमोक्रेटिक पार्टी से दो सीनेटर हैं, लेकिन ट्रंप की जीत ने यह साबित किया है कि जॉर्जिया अब भी रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ है।

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित