अगले हफ्ते अमेरिका-डेनमार्क के बीच अहम बैठक (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ग्रीनलैंड के भविष्य पर अगले हफ्ते होगा फैसला, ट्रंप के सिपहसालार डेनमार्क से करेंगे हाई लेवल मीटिंग

US Denmark Meeting: अमेरिका ग्रीनलैंड को लेकर डेनमार्क के साथ बातचीत करने को तैयार है। रुबियो अगले सप्ताह बैठक करेंगे, जिसका उद्देश्य अमेरिका के बयान और संभावित गलतफहमियों पर चर्चा करना है।

अक्षय साहू

Trump Greenland Acquisition: अमेरिका वेनेजुएला पर की गई कार्रवाई के बाद केवल वहीं रुकने वाला नहीं है। अब अमेरिका की नजर ग्रीनलैंड पर जम गई है। इसे लेकर जल्दी ही वो डेनमार्क के साथ बातचीत करने के लिए तैयार करता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने बताया कि अगले सप्ताह ग्रीनलैंड को लेकर डेनमार्क और अमेरिका के बीच बातचीत होगी।

रुबियो ने कहा कि वह अगले हफ्ते ग्रीनलैंड पर चर्चा के लिए डेनमार्क सरकार से मिलेंगे। यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से द्वीप पर नियंत्रण पाने की नई मांग के बाद बढ़ते तनाव के बीच हो रही है। ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के मामले में अमेरिकी सेना हमेशा एक विकल्प हो सकती है।

रुबियो ने की बैठक की मांग

इस मुद्दे को सुलझाने के लिए डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने बताया कि डेनमार्क और ग्रीनलैंड की सरकारों ने रुबियो के साथ बैठक का अनुरोध किया था। ग्रीनलैंड की विदेश मंत्री विवियन मोट्ज़फेल्ट ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि इस वार्ता का उद्देश्य "ग्रीनलैंड के संबंध में अमेरिका के मजबूत बयानों पर चर्चा करना" होगा। रासमुसेन ने संवाददाताओं से कहा कि हमें लगता है कि बातचीत का विषय कभी-कभी गलत समझा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कुछ गलतफहमियों को दूर करने के लिए अमेरिकी समकक्षों के साथ बैठक करना उचित होगा। इससे पहले डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडरिकसन ने साफ कहा था कि अगर अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा करता है, तो इसका मतलब सीधे नाटो सैन्य गठबंधन का अंत होगा।

ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर क्या कहा?

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से अमेरिका के लिए ग्रीनलैंड अहम है। आर्कटिक में रूस और चीन की गतिविधियां बढ़ रही हैं, और यह एक रणनीतिक महत्व का क्षेत्र है। ग्रीनलैंड हर तरफ रूसी और चीनी जहाजों से घिरा हुआ है, और डेनमार्क इसे सुरक्षित रखने में सक्षम नहीं होगा।

ट्रंप ने पिछले साल भी ग्रीनलैंड पर अमेरिका के नियंत्रण की संभावना जताई थी। डेनमार्क के अधीन यह क्षेत्र यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बीच स्थित है। अमेरिका वहां बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली तैनात करना चाहता है। 

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत