डोनाल्ड ट्रंप, एआई फोटो 
विदेश

24 कैरेट सोने पर चमकेगा ट्रंप का चेहरा; अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला, डेमोक्रेट्स ने बताया लोकतंत्र का अपमान

Donald Trump Gold Coin: अमेरिकी स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जारी होने वाले विशेष गोल्ड कॉइन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर होगी। 

अमन उपाध्याय

US 250th Anniversary Gold Coin: अमेरिकी सरकार ने देश की आजादी की 250वीं वर्षगांठ (4 जुलाई 2026) को बेहद खास बनाने के लिए एक बड़ा और विवादास्पद फैसला लिया है। इस ऐतिहासिक मौके पर एक स्मारक गोल्ड कॉइन जारी किया जाएगा, जिस पर मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर अंकित होगी। इस फैसले ने अमेरिका में एक नई कानूनी और राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है।

सिक्के का खास डिजाइन

यह सिक्का 24 कैरेट शुद्ध सोने से बना होगा। इसके प्रस्तावित डिजाइन में डोनाल्ड ट्रंप को प्रसिद्ध 'रिजॉल्यूट डेस्क' पर झुके हुए और मुट्ठी भींचे हुए एक संकल्पित मुद्रा में दिखाया गया है। 'कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स' ने 19 मार्च को इस डिजाइन को अपनी मंजूरी दे दी है। अमेरिकी ट्रेजरी के अधिकारियों का मानना है कि ट्रंप का व्यक्तित्व देश की 250 साल की विरासत और लोकतांत्रिक भावना को दर्शाने के लिए एक उपयुक्त प्रतीक है।

क्या कहता है कानून?

आमतौर पर अमेरिकी कानून किसी भी जीवित व्यक्ति या राष्ट्रपति की तस्वीर को मुद्रा पर छापने की अनुमति नहीं देता है। हालांकि, अमेरिकी ट्रेजरी ने स्पष्ट किया है कि यह सिक्का आम चलन वाली मुद्रा (Currency) नहीं होगा, बल्कि एक स्मारक के तौर पर जारी किया जाएगा। इस तर्क के आधार पर इसे मौजूदा कानूनी पाबंदियों से बाहर रखा गया है।

ऐतिहासिक मिसाल

यह पहली बार नहीं है जब किसी जीवित राष्ट्रपति को सिक्के पर जगह मिली हो। इससे पहले 1926 में, अमेरिका की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर तत्कालीन राष्ट्रपति कॉल्विन कूलिज की तस्वीर जॉर्ज वॉशिंगटन के साथ स्मारक सिक्के पर छपी थी।

डेमोक्रेट्स का कड़ा विरोध

इस फैसले के सामने आते ही विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। डेमोक्रेट सीनेटर जेफ मर्कली ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि 'सिक्कों पर चेहरे तानाशाहों और राजाओं के होते हैं, लोकतांत्रिक नेताओं के नहीं।' विरोधियों का आरोप है कि ट्रंप अपनी छवि को अमेरिकी इतिहास के प्रतीकों में स्थायी रूप से दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं।

अन्य विशेष सिक्के

2026 के पूरे साल के दौरान यूएस मिंट कई और विशेष सिक्के और मेडल जारी करने की योजना बना रहा है। इन पर '1776-2026' अंकित होगा और अमेरिकी स्वतंत्रता का प्रसिद्ध प्रतीक 'लिबर्टी बेल' भी दिखाई देगा।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है