zapad 2025 में व्लादिमीर पुतिन, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

जल्द बदल सकते हैं हालात! सरेंडर की कगार पर यूक्रेन... पुतिन ने खुद थामी रूसी सेना की कमान

Ukraine News Hindi: रूस के लगातार भीषण हमलों ने यूक्रेनी सेना को लगभग आत्मसमर्पण की स्थिति में पहुंचा दिया है। अपनी युद्ध रणनीति में बदलाव करते हुए रूस ने यूक्रेन पर भारी बमबारी की, जिससे कई शहर...

अमन उपाध्याय

Russia Ukarine War: रूसी सेना ने यूक्रेन में भयंकर हमले शुरू कर दिए हैं कि यूक्रेनी फौज अब लगभग सरेंडर की कगार पर पहुंच चुकी है। इसका एहसास न सिर्फ यूक्रेनी सैनिकों को हुआ है बल्कि खुद राष्ट्रपति जेलेंस्की भी इसे मानने लगे हैं। यही कारण है कि अब जेलेंस्की का रुख बदलता दिखाई दे रहा है।

वे अब बिना किसी शर्त पुतिन से मुलाकात करने के लिए तैयार हैं और यहां तक कि आत्मसमर्पण का इशारा भी कर चुके हैं। यानी मौजूदा हालात में जेलेंस्की रूस की शर्तों पर युद्धविराम मानने को राज़ी होते दिख रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर जेलेंस्की की सोच और रुख में यह बड़ा बदलाव क्यों आया?

वॉर रूम में खुद पुतिन ने संभाला मोर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सीधे सैनिकों के बीच पहुंचे और वॉर रूम से मोर्चा संभाल लिया है। वहीं से वे अपनी सेना को निर्देश दे रहे हैं। पुतिन के आदेशों पर रूसी सेना यूक्रेन में लगातार भीषण हमले कर रही है, जिससे यूक्रेनी सेना लगभग आत्मसमर्पण की स्थिति में पहुंच गई है। पुतिन zapad 2025 सैन्य अभ्यास में भी मिलिट्री यूनिफॉर्म पहनकर शामिल हुए और जवानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने विदेशी प्रतिनिधियों से चर्चा की और युद्धाभ्यास में इस्तेमाल हो रहे हथियारों, सैन्य उपकरणों और विशेष मशीनरी का बारीकी से निरीक्षण भी किया।

zapad 2025 में व्लादिमीर पुतिन

यूक्रेन पर रूस का हमला तेज

रूस के भीषण हमलों के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अब रक्षात्मक रुख में नजर आ रहे हैं। पहली बार उन्होंने यह इशारा दिया है कि या तो वे सत्ता छोड़ सकते हैं या फिर सरेंडर का रास्ता अपना सकते हैं। दरअसल, बीती रात रूस ने यूक्रेन पर अभूतपूर्व हमला किया। 500 से अधिक ड्रोन, 300 ग्लाइड बम और करीब 30 मिसाइलों से यूक्रेन को झकझोर दिया गया। यानी एक ही रात में रूस ने लगभग 850 वार किए। इन हमलों से यूक्रेन के कई इलाके दहल उठे। लगातार धमाकों और विनाश ने पूरे देश को हिला कर रख दिया।

खास बात यह रही कि इस ऑपरेशन पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने खुद वॉर रूम से नजर रखी। रूसी बमबारी का नतीजा यह हुआ कि यूक्रेनी सेना लगभग हथियार डालने की स्थिति में पहुंच गई और जेलेंस्की ने भी हार मानने का संकेत दे दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि अब युद्ध का अंत पुतिन की शर्तों पर होने की संभावना है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप