सांकेतिक तस्वीर 
विदेश

ट्रंप-पुतिन वार्ता से पहले यूक्रेन ने रूस पर किया जोरदार हमला, रक्षा अधिकारी की हत्या की कोशिश नाकाम

Russia Ukraine War: रूस की FSB ने रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी पर कार बम से हमले की साजिश नाकाम की, एक रूसी-यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार हुआ; हमले में 60 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल होना था।

अक्षय साहू

Terrorist attack on Russia: रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। FSB ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी को निशाना बनाने की योजना थी। इस साजिश में एक दोहरी नागरिकता (रूसी-यूक्रेनी) रखने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो कार बम के जरिए हमले की तैयारी में था। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ इस शुक्रवार को अहम बैठक करने वाले हैं।

FSB ने बताया कि, हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने 60 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री कार में छिपाई थी, जिसे उस समय विस्फोटित करने की योजना थी जब अधिकारी वहां से गुजर रहे होते। रूसी अधिकारियों ने बताया कि यह हालिया घटना पिछले एक वर्ष में सामने आए कई ऐसे प्रयासों में से एक है, जिन्हें विफल किया गया।

यूक्रेन पर लगा हमले का आरोप

रूस ने इसके पीछे यूक्रेन के हाथ होने की बात कही है। इससे पहले भी रूस कई बार यूक्रेन पर ऐसे आतंकी प्रयासों के पीछे होने का आरोप लगाता रहा है। इसी साल 25 अप्रैल को मॉस्को क्षेत्र में एक कार बम विस्फोट में रूसी लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कालिक की मौत हो गई थी, जिसे यूक्रेन समर्थित हमला माना गया। इसी बीच, यूक्रेन ने रूस के ओरेनबर्ग क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख हीलियम उत्पादन संयंत्र पर ड्रोन हमला किया है। यह संयंत्र रूस का एकमात्र हीलियम उत्पादक है, जिसका उपयोग रॉकेट, अंतरिक्ष और विमानन तकनीक में होता है। स्थानीय लोगों ने हमले के दौरान ड्रोन की आवाजें और धमाके महसूस किए।

यूक्रेन ने बढ़ाई हमले की तीव्रता

रूसी रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि रविवार रात से सोमवार सुबह तक एयर डिफेंस सिस्टम ने 39 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। इनमें से 32 ड्रोन रात के समय और 7 सुबह के वक्त गिराए गए। बेलगोरोद, ब्रायंस्क, कालुगा, क्रीमिया, ओरियोल, कुर्स्क, वोरोनेझ, रियाजन, मॉस्को और तुला जैसे क्षेत्रों में ड्रोन गिराए गए।

इसके अलावा, निझनी नोवगोरोद क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले में एक नागरिक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि राजधानी की ओर आ रहे सात ड्रोन को मार गिराया गया और राहत कार्य जारी है।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता