दुबई में मिसाइल हमले का अलर्ट सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

UAE में मिसाइल अटैक? गृह मंत्रालय ने जारी किया रेड अलर्ट, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

UAE Missile Attack Alert: UAE पर संभावित मिसाइल खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय ने लोगों से सुरक्षित इमारतों में शरण लेने और खिड़कियों-दरवाजों से दूर रहने की अपील की है।

अमन मौर्या

Dubai Missile Threat Advisory: अरब देश संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई बड़ी खबर सामने आ रही है। दुबई में मिसाइल हमले की वार्नंग आई है। यूएई के गृह मंत्रालय ने संभावित मिसाइल खतरों और मौजूदा हालात को देखते हुए लोगों से तुरंत पास की खिड़कियों, दरवाजों, खुली जगहों से दूर रहने और सुरक्षित बिल्डिंग में पनाह लेने की अपील की है।

मिसाइल हमले के खतरों के बीच यूएई में लोगों को एक आपातकालीन अलर्ट मिला है। इसमें उनसे संभावित मिसाइल खतरों के बीच किसी सुरक्षित स्थान पर पनाह लेने की सलाह दी गई है। नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथारिटी (NCEMA) ने एक्स हैंडल पर पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि UAE के एयर डिफेंस फोर्स ने देश में मिसाइल खतरे का पता लगाया है।

वापस लिया गया अलर्ट

गृह मंत्रालय द्वारा जारी चेतावनी के कुछ देर बाद ही यूएई ने यह अलर्ट वापस ले लिया है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अथॉरिटी की तरफ से कहा गया है कि हालात अब काबू में हैं, सभी लोग अब अपनी सामान्य गतिविधियों को जारी रख सकते हैं।

मंत्रालय ने सहयोग के लिए दिया धन्यवाद

यूएई के आंतरिक मंत्रालय ने लिखा कि आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि अभी स्थिति सुरक्षित है। आप सावधानी बरतते हुए, जरूरी एहतियात अपनाते हुए और आधिकारिक निर्देशों का पालन करते हुए अपनी सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं।

दुबई में मिसाइल हमले का अलर्ट

किसने किया UAE पर हमला?

हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि किसने मिसाइल हमला किया है या यह किस देश से हमले की आशंका है। इस हमले के पीछे यमन या ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर आशंका जताई जा रही है। इन दोनों ने पहले भी यूएई पर कई हमले किए हैं।

जून में भी जारी हुआ था अलर्ट

बता दें, इससे पहले जून महीने में भी UAE ने मिसाइल हमले को लेकर अलर्ट जारी किया था, जिसे बाद में तकनीकी खराबी बताया गया था। संयुक्त अरब अमीरात ने कहा था कि राष्ट्रीय प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण यह अलर्ट भेजा गया था।

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ

भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा! मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने बनाया निवेशकों की पहली पसंद

झूठ बोलने वाले नेताओं में राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा... भाजपा विधायक राम कदम का तीखा हमला

Bhadohi Name Change: भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, इन पांच चुनावी राज्यों का दौरा करेंगे अधिकारी; मॉक पोल की भी तैयारी