तुर्की के दो स्कूलों में गोलीबारी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

24 घंटे में दो बार दहला तुर्की; स्कूलों में बैक-टू-बैक गोलीबारी से मचा हड़कंप, 4 लोगों की मौत

Turkey School Shooting: तुर्की में मात्र 24 घंटे के भीतर दो स्कूलों में गोलीबारी की सनसनीखेज वारदातें हुई हैं। दक्षिण-पूर्वी प्रांत कहरामनमारास में हुई ताजा घटना में एक छात्र ने 4 लोगों की जान ले ली।

अमन उपाध्याय

Turkey School Shooting Latest News: तुर्की के शैक्षणिक संस्थानों से रूह कंपा देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। महज 24 घंटे के भीतर देश के दो अलग-अलग स्कूलों में हुई गोलीबारी की घटनाओं ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। इन वारदातों में न केवल मासूम छात्र और समर्पित शिक्षक निशाना बने हैं, बल्कि तुर्की की सुरक्षा व्यवस्था और स्कूलों में बढ़ते हिंसक व्यवहार पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बैग में 5 बंदूकें लेकर पहुंचा था छात्र

ताजा हमला तुर्की के दक्षिण-पूर्वी प्रांत कहरामनमारास (Kahramanmaras) में हुआ। यहां एक छात्र ने स्कूल परिसर के भीतर घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। प्रांत के गवर्नर मुकर्रम उनलुअर ने पत्रकारों को बताया कि हमलावर छात्र अपने बैकपैक में हथियारों का जखीरा छिपाकर लाया था। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि छात्र ने जिस हथियार का इस्तेमाल किया, वह उसके पिता का था।

स्थानीय मीडिया और ब्रॉडकास्टर एनटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर दो अलग-अलग कक्षाओं में घुसा और ताबड़तोड़ फायरिंग की। उसके पास से पांच बंदूकें और सात मैगजीन बरामद की गई हैं। इस भीषण हमले में एक शिक्षिका सहित कुल 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

चश्मदीदों के मुताबिक, स्कूल परिसर में गोलियों की आवाज इतनी तेज थी कि चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-बदल भागने लगे। इस वारदात में हमलावर छात्र की भी मौत हो गई है, हालांकि हमले के पीछे का वास्तविक मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

24 घंटे पहले भी हुआ था हमला

कहरामनमारास की घटना से ठीक एक दिन पहले, मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी तुर्की के सिवेरेक (Siverek) जिले में भी ऐसी ही खूनी वारदात हुई थी। यह हमला अहमत कोयंकु वोकेशनल एंड टेक्निकल एनाटोलियन हाई स्कूल में सुबह लगभग 09:30 बजे हुआ था। यहां एक 18-19 वर्षीय पूर्व छात्र ने शॉटगन लेकर स्कूल में प्रवेश किया और अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।

इस हमले में 10 छात्रों, चार शिक्षकों, एक कैंटीन कर्मचारी और एक पुलिस अधिकारी सहित कुल 16 लोग घायल हो गए थे। गवर्नर हसन शिलडक ने बताया कि पुलिस ने हमलावर को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था लेकिन उसने खुद को गोली मार ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्कूल को खाली करा लिया गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।

सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल

इन दोनों घटनाओं ने तुर्की के समाज और प्रशासन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। 24 घंटे के भीतर दो बार 'स्कूल शूटिंग' होना यह दर्शाता है कि छात्रों के पास हथियारों की पहुंच और स्कूलों की सुरक्षा जांच में भारी खामियां हैं। प्रशासन ने दोनों ही मामलों में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं लेकिन मृत शिक्षिका और छात्रों के परिवारों में गहरा आक्रोश और दुख व्याप्त है। फिलहाल प्रभावित इलाकों के स्कूलों को बंद कर दिया गया है और घायलों का उपचार जारी है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं