ट्रंप, जेलेंस्की और पुतिन, फोटो ( सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

बुडापेस्ट में ट्रिपल टॉक! एक साथ होंगे ट्रंप, जेलेंस्की-पुतिन, US सीक्रेट सर्विस ने शुरू की तैयारी

Trump Putin Zelensky Summit: अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में ट्रंप, जेलेंस्की और पुतिन के बीच संभावित त्रिपक्षीय बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अमन उपाध्याय

Zelenskyy Putin Meeting: व्हाइट हाउस में वार्ता के बाद अमेरिका ने पुतिन और जेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय बातचीत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी के रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका, रूस और यूक्रेन के राष्ट्रप्रमुखों के बीच एक संभावित त्रिपक्षीय बैठक हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में इस शिखर सम्मेलन की तैयारियों में जुटी है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन करेंगे। ऑर्बन का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके पहले कार्यकाल से करीबी संबंध रहा है। इसके अलावा, पुतिन ने रूस में जेलेंस्की के साथ एक निजी बैठक आयोजित करने का सुझाव भी दिया है।

कई विकल्पों पर किया जा रहा विचार

वहीं, मंगलवार को व्हाइट हाउस की मीडिया ब्रीफिंग में जब कैरोलिन लेविट से बुडापेस्ट की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह किसी जगह की पुष्टि या खंडन नहीं कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, लेकिन संभावित स्थल के बारे में विस्तार से जानकारी देने से उन्होंने इनकार कर दिया। लेविट ने ब्रीफिंग में बताया कि दोनों नेताओं ने आमने-सामने बातचीत करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम इस प्रक्रिया में दोनों देशों की मदद करेगी। लेविट ने यह भी कहा कि पुतिन और जेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय बैठक के बाद ट्रंप के साथ त्रिपक्षीय बैठक भी संभव है।

बैठक का आयोजन योजना के साथ हो

पुतिन और जेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावनाओं पर चर्चा के बीच, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मास्को यूक्रेन के साथ बातचीत के विचार को पूरी तरह खारिज नहीं करते। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन बेहद सावधानी और योजना के साथ होना चाहिए।

रूस के साथ वार्ता के लिए तैयार यूक्रेन

सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन, रूस के साथ वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने संकेत दिया कि अगले हफ़्ते या दस दिनों के भीतर किसी न किसी रूप में शिखर सम्मेलन की औपचारिक घोषणा हो सकती है। इसी बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पुतिन की शांति वार्ता की कोशिशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुतिन का जेलेंस्की से मिलने की इच्छा जताना अपने आप में बड़ी बात है।

रुबियो ने आगे कहा, "हम अभी उस अंतिम लक्ष्य तक नहीं पहुंचे हैं, लेकिन दिशा स्पष्ट है। आज जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उनमें यह अहम था कि उस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता कैसे तय किया जाए।"

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट