अमेरिकी अदालत ने ट्रंप के मीडिया बैन को असंवैधानिक बताया (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

गैर-कानूनी... ट्रंप को अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका, CNN, MS NOW और पोलिटिको पर लगा व्हाइट हाउस बैन रद्द

US Court Trump Media Ban Case: अमेरिकी जज टिमोथी केली ने CNN, MS NOW और पोलिटिको पर व्हाइट हाउस का बैन हटाने का आदेश दिया। अदालत ने पत्रकारों की प्रेस पहुंच तत्काल बहाल करने को कहा।

अक्षय साहू

Trump White House Media Ban Case: अमेरिका के एक फेडरल जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन को CNN, MS NOW और पोलिटिको के व्हाइट हाउस में प्रवेश से जुड़े बैन के मामले में बड़ा झटका दिया है। अदालत ने बैन को असंवैधानिक बताते हुए ट्रंप प्रशासन से इसे तुरंत रद्द करने के लिए कहा है। ट्रंप ने पिछले हफ्ते इन तीनों मीडिया संस्थानों  पर बैन लगाने की घोषणा की थी।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के डिस्ट्रिक्ट जज टिमोथी केली ने मामले की सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। केली ने कहा कि तीनों मीडिया संस्थानों पर लगाया गया प्रतिबंध गैर-कानूनी है और इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। मीडिया संस्थानों ने इस बैन के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। दिलचस्प बात यह है कि टिमोथी केली की नियुक्ति खुद डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। 

अदालत के फैसले से ट्रंप को झटका

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला मीडिया के साथ चल रहे विवाद में ट्रंप प्रशासन के लिए एक बड़ा झटका है। ट्रंप ने पिछले हफ्ते इन पाबंदियों की घोषणा की थी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि तीनों संस्थानों को बार-बार झूठी खबर छापने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। व्हाइट हाउस की पाबंदियों को CNN, MS NOW और पोलिटिको ने कोर्ट में चुनौती दी थी, जिन्होंने प्रशासन के उनकी पहुंच रद्द करने के फैसले को चुनौती दी थी।

केली ने बुधवार को इस मामले में सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आदेश देते हुए सवाल किया था कि क्या प्रशासन ने संस्थानों के व्हाइट हाउस प्रेस क्रेडेंशियल रद्द करने से पहले सही प्रक्रिया का पालन किया था?  केली ने सुनवाई के दौरान संस्थानों के एक्सेस बहाल को रोकने के अनुरोध पर शक जताया और कार्रवाई की शुरुआत में कहा कि यहां सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

संविधान के पहले संशोधन के आधार पर केस

तीनों संस्थानों ने अमेरिकी संविधान के पहले संशोधन के आधार पर ट्रंप प्रशासन पर केस किया, जब उनके पत्रकारों को शनिवार को व्हाइट हाउस के ग्राउंड में जाने से मना कर दिया गया और उनके हार्ड प्रेस बैज रद्द कर दिए गए।

मीडिया संगठनों की ओर से अटॉर्नी थियोडोर बाउट्रस ने बुधवार को केली से संस्थानों के क्रेडेंशियल्स तुरंत बहाल करने की अपील की। बाउट्रस ने कहा कि प्रशासन का एक्शन नजरिए के आधार पर भेदभाव जैसा है और यह फैसला पूरी तरह से अचानक आया। बाउट्रस ने जज से कहा कि हम जंग में हैं। दुनियाभर के नेता वाशिंगटन आ रहे हैं।

अमेरिकी न्याय विभाग ने किया बचाव

इस बीच, अमेरिकी न्याय विभाग ने प्रशासन की इस बात का बचाव किया कि व्हाइट हाउस में प्रवेश एक अप्रतिबंधित अधिकार नहीं है। न्याय विभाग के वकील माइकल वेलचिक ने सुनवाई के दौरान कहा, व्हाइट हाउस में प्रवेश एक खास अधिकार है। उन्होंने आगे कहा, कम से कम राष्ट्रपति ओवल ऑफिस से किसी को भी बाहर कर सकते हैं। यह उनका अपना निजी निर्णय है कि वे अपने ऑफिस में किसे प्रवेश की इजाजत देते हैं।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है