डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
विदेश

क्या वाकई रुक जाएगा गाजा युद्ध? डील पर ट्रंप का बड़ा बयान... हमास को लेकर कही ये बात

Israel Gaza War: गाजा में युद्धविराम को लेकर सोमवार को मिस्र में हमास और इजरायल के बीच बातचीत हुई। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया। ट्रंप ने कहा कि मेरा मानना है कि हमास कुछ बहुत...

अमन उपाध्याय

Israel Hamas News: इस वक्त पूरी दुनिया की नजर गाजा युद्ध को खत्म करने की कोशिशों पर टिकी है। आज 7 अक्टूबर है ठीक दो साल पहले, 2023 में, यही दिन था जब गाजा युद्ध की शुरुआत हुई थी। अब इस संघर्ष को खत्म करने की दिशा में कदम तेज हो गए हैं। सोमवार को मिस्र में इजरायल और हमास के बीच शांति वार्ता हुई।

इस बीच, युद्धविराम की कोशिशों में अहम भूमिका निभा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने बताया कि मिस्र में इजरायल के साथ हुई सीधी बातचीत के दौरान हमास ने उनकी गाजा शांति योजना के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति जताई है।

हमास को लेकर कही ये बात

एक मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है, हमास कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमत हुआ है। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका ने कोई विशेष शर्त रखी है, जैसे हमास को अपने हथियार छोड़ने होंगे, तो ट्रंप ने कहा अगर कुछ बातें पूरी नहीं होतीं, तो समझौता नहीं किया जाएगा। हालांकि उनका मानना है कि अब तक की प्रगति काफी सकारात्मक है। मिस्र के लाल सागर किनारे बसे शहर शर्म अल-शेख में इजरायल और हमास के बीच अहम वार्ता शुरू हुई है। इस बैठक में मिस्र, कतर और अमेरिका के प्रतिनिधि मध्यस्थ के रूप में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने ट्रंप की गाजा शांति योजना के कुछ हिस्सों पर सहमति जताई है, जिनमें बंधकों की रिहाई और फिलिस्तीनियों के लिए मानवीय सहायता जैसी शर्तें शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य लगभग दो साल से चल रहे संघर्ष को खत्म करना है।

ट्रंप ने रिपोर्टों को किया खारिज

गाजा युद्धविराम पर चल रही बातचीत के बीच यह दावा किया जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा था कि वे शांति समझौते को लेकर नकारात्मक रवैया न अपनाएं। इस पर ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह दावा गलत है नेतन्याहू इस समझौते को लेकर काफी सकारात्मक हैं।

दरअसल, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया था कि 3 अक्टूबर को हुई फोन कॉल में नेतन्याहू ने ट्रंप से कहा था कि हमास की आंशिक सहमति किसी जश्न की बात नहीं है, इसका कोई मायने नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस पर ट्रंप ने कहा था कि मुझे समझ नहीं आता तुम हमेशा इतने नकारात्मक क्यों रहते हो, यह एक जीत है, इसे स्वीकार करो। लेकिन अब ट्रंप ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन हैं शामिल

इजरायल की ओर से मोसाद और शिन बेट के वरिष्ठ खुफिया अधिकारी, प्रधानमंत्री के विदेश नीति सलाहकार ओफिर फाल्क और बंधक समन्वयक गाल हिर्श शामिल हैं। वहीं, हमास की ओर से प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई खलील अल-हय्या कर रहे हैं, जो हाल ही में एक इजरायली हमले से बाल-बाल बचे थे, जिसमें उनके बेटे की मौत हो गई थी।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, नितिन गडकरी ने पत्नी संग डाला वोट

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट