अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

राष्ट्रपति होना खतरनाक, डिनर पार्टी में हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा बयान, बोले- पहले से...

Trump on WHCD Shooting: व्हाइट हाउस डिनर में हुए हमले पर ट्रंप ने कहा, "राष्ट्रपति होना खतरनाक पेशा है।" उन्होंने सीक्रेट सर्विस की बहादुरी को सराहा और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने का संकल्प लिया।

अक्षय साहू

Trump Reaction WHCD Shooting: व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी में बाल-बाल बचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति होना खतरनाक पेशा है और इस तरह की हिंसक घटनाएं उनकी नौकरी का हिस्सा बन चुकी हैं। ट्रंप ने कहा कि हमलावर की पहचान और मंशा के बारे में और जानकारी जल्द सामने आएगी, लेकिन “दुनिया एक हिंसक जगह है” और जब कोई प्रभावशाली होता है, तो लोग उसे निशाना बनाते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के दौरान तेजी से कार्रवाई करने के लिए सीक्रेट सर्विस की सराहना की। उन्होंने बताया कि हमलावर उस बॉलरूम से काफी दूर था, जहां वे मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के कपड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि “मैं इतने सारे टक्सीडो और खूबसूरत ड्रेसेज देख रहा था।” उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम को बाद में फिर से आयोजित किया जाएगा और इसे पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाया जाएगा।

सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को किया गिरफ्तार

अमेरिकी अधिकारियों ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि उसकी मंशा अब तक स्पष्ट नहीं है। यूएस अटॉर्नी जीनाइन पिरो ने बताया कि संदिग्ध पर फिलहाल दो आरोप लगाए गए हैं आग्नेयास्त्र का इस्तेमाल और खतरनाक हथियार से एक अधिकारी पर हमला। उन्होंने कहा कि आगे जांच के आधार पर और आरोप भी जोड़े जा सकते हैं। वॉशिंगटन डीसी पुलिस के मुताबिक, हमलावर के पास शॉटगन, हैंडगन और कई चाकू समेत कई हथियार थे। शुरुआती जांच में किसी और के शामिल होने के संकेत नहीं मिले हैं। संदिग्ध की पहचान कोल टॉमस एलन (31) के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला है।

मामले की जांच में जुटी FBI

ट्रंप ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई ट्रे गिरने की आवाज आई है, लेकिन मेलानिया ट्रंप ने तुरंत समझ लिया कि यह गोलीबारी है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को पहचान लिया।

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने बताया कि एजेंसी बरामद हथियारों की जांच कर रही है और गवाहों से पूछताछ जारी है। ट्रंप ने इस घटना के बाद और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। 

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल