डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप चूके, लेकिन इन अमेरिकी राष्ट्रपतियों कों मिल चुका है नोबेल, एक को तो मानते हैं जानी दुश्मन

Nobel Peace Prize 2025: 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को मिला, जबकि डोनाल्ड ट्रंप की दावेदारी आठ देशों की सिफारिशों के बावजूद सफल नहीं हो सकी।

अक्षय साहू

American presidents Who Won Nobel Prize: नोबेल पुरस्कार देने वाली समिति ने शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के नाम का ऐलान किया। 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार वेनेजुएला की 'आयरन लेडी' कही जाने वाली विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने जीता। इसके साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इस साल नोबेल शांति पुरस्कार पाने का सपना अधूरा रह गया।

ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान लगातार इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए दावेदारी जताई थी। यहां तक कि पाकिस्तान, इजरायल, आर्मेनिया समेत कुल आठ देशों ने उनके नाम की सिफारिश की थी। ट्रंप का दावा था कि उन्होंने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल में आठ युद्धों को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, अमेरिका के इतिहास में ऐसे कई राष्ट्रपति रहे हैं जो यह सम्मानित पुरस्कार जीत चुके हैं।

1 - थियोडोर रूजवेल्ट

थियोडोर रूजवेल्ट अमेरिकी इतिहास के पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने शांति का नोबेल पुरस्कार जीता था। उन्हें 1906 में यह पुरस्कार रूस और जापान के बीच युद्ध को समाप्त कर संधि करवाने के लिए दिया गया था। नोबेल समिति ने उस समय उनकी कोशिशों को बहुत प्रभावी माना था।

2 - वुडरो विल्सन

वुडरो विल्सन को 1919 में प्रथम विश्व युद्ध के बाद शांति स्थापना के प्रयासों के लिए नोबेल दिया गया था। खासकर, 'लीग ऑफ नेशंस' की स्थापना में उनकी भूमिका के लिए उन्हें यह सम्मान मिला। जिसे बाद में, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, संयुक्त राष्ट्र (United Nations) बनने के कारण भंग कर दिया गया था। लेकिन विल्सन को दुनिया का पहला वैश्विक मंच बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए यह सम्मान दिया गया था।

3 - जिमी कार्टर

अपने समय के सबसे प्रसिद्ध नेताओं में से एक जिमी कार्टर को राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद यह पुरस्कार दिया गया। 1977 से 1981 तक राष्ट्रपति रहे कार्टर ने इज़रायल और मिस्र के बीच ऐतिहासिक समझौता करवाया था। बाद में उन्होंने 'द कार्टर सेंटर' की स्थापना की, जो वैश्विक स्तर पर शांति और मानवाधिकारों के लिए कार्य करता है।

4 - बराक ओबामा

21वीं सदी में अमेरिका के सबसे चर्चित राष्ट्रपति बराक ओबामा को उनके पहले कार्यकाल की शुरुआत में ही नोबेल शांति पुरस्कार मिल गया था। उन्हें यह पुरस्कार वैश्विक कूटनीति और परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में प्रयासों के लिए दिया गया। हालांकि, कुछ आलोचकों जिनमें अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल है। उनका कहना है कि पुरस्कार मिलने तक ओबामा की कोई ठोस उपलब्धि नहीं रही थी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा