डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप ने भारत को किया शर्मिंदा! PAK-चीन के साथ जोड़कर किया चौंकाने वाला खुलासा, मचा हड़कंप

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, अफगानिस्तान और अन्य 23 देशों पर ड्रग्स के अवैध उत्पादन और उसके परिवहन का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ये देश अमेरिका के लिए...

अमन उपाध्याय

US News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तुलना चीन और पाकिस्तान के साथ की है। उन्होंने कहा कि भारत उन 23 देशों में शामिल है जहां अवैध ड्रग्स का उत्पादन और तस्करी होती है। ट्रंप ने यह भी बताया कि इन देशों द्वारा नशीली दवाओं और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का उत्पादन और तस्करी अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। अमेरिकी कांग्रेस में सोमवार को प्रस्तुत प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन में ट्रंप ने बताया कि उन्होंने 23 ऐसे देशों की पहचान की है जो मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी में मुख्य रूप से शामिल हैं।

इस सूची में शामिल देशों में भारत, अफगानिस्तान, बहामास, बेलीज, बोलीविया, म्यांमार, चीन, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, इक्वाडोर, एल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, हैती, होंडुरास, जमैका, लाओस, मैक्सिको, निकारागुआ, पाकिस्तान, पनामा, पेरू और वेनेज़ुएला शामिल हैं।

5 देशों पर गंभीर आरोप

‘प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन’ व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक प्रकार का मार्गदर्शक आदेश है, जो अमेरिका की संघीय सरकार की कार्यकारी शाखा की आधिकारिक नीतियों या दृष्टिकोण के आधार पर लिए गए निर्णयों को दर्शाता है। व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप ने कांग्रेस को उन प्रमुख देशों की सूची भेजी है, जो अमेरिका में अवैध ड्रग्स की आपूर्ति और तस्करी में शामिल हैं। अमेरिका ने पांच देशों का भी नाम उजागर किया है, जिन पर मादक पदार्थ नियंत्रण से संबंधित जिम्मेदारियों को ठीक तरह से निभाने में कमी का आरोप है। इनमें अफगानिस्तान, बोलीविया, म्यांमार, कोलंबिया और वेनेज़ुएला शामिल हैं। अमेरिका ने इन देशों से नार्कोटिक्स के खिलाफ अपने प्रयासों को और सशक्त करने की मांग की है।

चीन को कड़ी चेतावनी

अमेरिका ने चीन को ड्रग्स को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा रासायनिक (केमिकल) सप्लायर है, जो फेंटेनिल और अन्य नशीले पदार्थों के उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है। चीन से आने वाले ये केमिकल्स दुनिया भर में नए प्रकार के नशे और उनकी लत का कारण बन रहे हैं।

अमेरिका में ड्रग्स संकट

अमेरिकी सरकार के अनुसार नए प्रकार के केमिकल नशे, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और फेंटेनिल जैसी ड्रग्स की तस्करी अमेरिका के लिए गंभीर खतरा बन गई है। ड्रग्स की तस्करी ने अमेरिका में राष्ट्रीय आपात जैसी स्थिति पैदा कर दी है और 18 से 44 साल के बीच के अमेरिकी नागरिकों की मौत का सबसे बड़ा कारण अब यही ड्रग्स संकट बन गया है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप