महिला जज के घर में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप के खिलाफ जाना पड़ा भारी, पहले महिला जज को मिली जान से मारने की धमकी, फिर घर में लगी आग

Diane Goodstein Controversy: अमेरिका की जानी-मानी जज डायने गुडस्टीन के समुद्र किनारे स्थित घर में आग लगने से उनके पति और बेटे घायल हो गए। ट्रंप के खिलाफ फैसला देने के बाद उन्हें धमकियां मिल रही थीं।

अक्षय साहू

America: अमेरिका में हाई प्रोफाइल लोगों पर हमले बढ़ते जा रहा है। ताजा मामला साउथ कैरोलिना की जानी-मानी जज डायने गुडस्टीन का है। शनिवार को समुद्र किनारे घर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में उनके परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए, जिनमें उनके पति और पूर्व सीनेटर अर्नोल्ड गुडस्टीन भी शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर हादसे के समय को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि डायने गुडस्टीन ने हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले पर रोक लगाई थी। इसके बाद से ही उन्हें और उनके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी मिल रही थी और अब घर में अचानक आग लग जाने से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है।

पति-बेटे ने छत से कूदकर बचाई जान

जानकारी के मुताबिक, जिस समय घटना हुई जज गुडस्टीन अपने कुत्तों को घुमाने बाहर गई हुई थीं। वहीं, उनके पति और बेटे ने आग से बचने के लिए तीन मंजिला घर की छत से कूदकर जान बचाई। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जज गुडस्टीन को हाल ही में जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन जांच कर रही एजेंसी साउथ कैरोलिना कानून प्रवर्तन विभाग (SLED) का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। SLED प्रमुख मार्क कील ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी विस्फोट के संकेत नहीं मिले हैं।

ट्रंप प्रशासन के खिलाफ दिया था फैसला

डायने गुडस्टीन साल 1989 से कोर्ट में काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ट्रंप प्रशासन के तहत काम कर रहे अमेरिकी न्याय विभाग को साउथ कैरोलिना की वोटर लिस्ट देने से अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी। इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई थी हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उनका आदेश पलट दिया था।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की पूर्व जज और प्रोफेसर नैंसी गर्टनर ने कहा कि अब जज अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नेताओं के जजों पर दिए विवादित बयानों की वजह से लोगों में गुस्सा बढ़ा है, जिससे जजों पर खतरा बढ़ गया है।

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल