अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

मिडटर्म इलेक्शन के बाद खत्म हो जाएगी जंग, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया दावा, कहा- नई डील की तैयारी

US-Irna War: ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका-ईरान युद्ध मिडटर्म चुनाव के तुरंत बाद खत्म हो जाएगा। उन्होंने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा, कमजोर प्रशासन की कोशिश और नए समझौते की बात कही।

अक्षय साहू

Trump Says Iran War End After US Midterm Elections: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग आने वाले अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन के बाद समाप्त हो जाएगी। उन्होंने ईरान पर आरोप लगाया कि वह इस उम्मीद में इंतजार कर रहा है कि अमेरिका में सियासी सत्ता में बदलाव से उसे परमाणु हथियार बनाने की इजाजत मिल जाएगी। ट्रंप ने यह बयान टेक्सास के डलास में रिपब्लिकन मिडटर्म कन्वेंशन के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए दिया।

ट्रंप ने दावा किया कि तेहरान वॉशिंगटन में अधिक नरम प्रशासन पाने के लिए अमेरिकी वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि चुनाव के तुरंत बाद जंग खत्म हो जाएगी। वे चुनाव पर असर डालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि हम वहां अच्छे, कमजोर लोगों का एक ग्रुप बना सकें और उन्हें अकेला छोड़ सकें और उन्हें परमाणु हथियार बनाने दें।

तेहरान के पास खत्म हो रहे हैं विकल्प 

ट्रंप के दावे पर पत्रकारों ने उनसे सीधा सवाल करते हुए पूछा कि उन्हें क्यों लगता है कि चुनाव के बाद जंग समाप्त हो जाएगी? इसके जवाब में ट्रंप ने दोहराया कि तेहरान के पास विकल्प खत्म हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि वे अब और नहीं रुक सकते। वे चुनाव पर असर डालने की कोशिश करने के लिए बेताब हैं, ताकि हम वहां कुछ अच्छे कमजोर लोगों को ला सकें।

ट्रंप ने कहा कि ईरान चाहता है कि उसे अकेला छोड़ दिया जाए, ताकि वह परमाणु हथियार बना सके। लेकिन ऐसा नहीं होगा। अगर ईरान के पास परमाणु हथियार आता है, तो पूरी दुनिया बड़ी मुश्किल में पड़ जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इशारा किया कि वॉशिंगटन को बातचीत करने की कोई जल्दी नहीं है, उन्होंने कहा कि हाल के ऑपरेशन्स ने ईरानी सरकार को बहुत कमजोर कर दिया है।

सैन्य हमलों से कूटनीति पर असर 

ट्रंप से पत्रकारों ने पूछा कि क्या हालिया हमलों से ईरान के साथ कूटनीतिक कोशिशों पर असर पड़ेगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो हम इसकी तलाश में नहीं हैं। असल में, मैं एक डील करना चाहता था। उनके पास अभी बहुत कम देश बचे हैं, इसलिए हम बातचीत की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। हां, बातचीत हो सकती है, लेकिन हम ऐसा कुछ नहीं सोच रहे हैं। यह युद्ध हमारे चुनाव के तुरंत बाद खत्म हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं न्यूक्लियर डील से कहीं अधिक की सोच रहा हूं। हम न्यूक्लियर डील करने जा रहे हैं। यह डील का 99.9 प्रतिशत है, लेकिन टेबल पर और भी बहुत सी चीजें होंगी जो तीन महीने पहले टेबल पर नहीं होतीं।

ईरान के नौ जहाजों पर बनाया निशाना

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने उनके नौ जहाजों को मार गिराया है। मैं कहूंगा कि हमले हमारी वजह से हुए हैं। आप और भी बहुत कुछ देखेंगे। हमने उनके करीब नौ टैंकर ले लिए हैं। उनमें से कई खराब हो गए हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी