Trump Claims Putin is Ready to Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में जंग खत्म करने के लिए शांति समझौता करने के लिए बेताब हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच गहरी और निजी दुश्मनी कूटनीति में सबसे बड़ी रुकावट बनी हुई है। ट्रंप ने यह बयान पुतिन से हाल ही में हुई फोन पर हुई बातचीत के बाद दी।
पुतिन के साथ अपनी बातचीत के बारे में बताते हुए ट्रंप ने कहा कि, रूसी राष्ट्रपति बातचीत के लिए तैयार हैं, जबकि हालांकि उन्हें शांति समझौते में हो रही देरी को लेकर दोनों नेताओं की जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई। वह एक डील करना चाहते हैं, और अगर जेलेंस्की मान जाते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति से पुछा गया कि रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते में इतना समय क्यों लग रहा है? इस देरी के पीछे क्या कारण हैं? इसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन और वोलोडिमिर जेलेंस्की की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसके पीछे दोनों की गहरी दुश्मनी है, जो कूटनीति में रुकावट बन रही है।
ट्रंप ने कहा, रुकावट दो लोगों की है जो एक-दूसरे से नफरत करते हैं। मुझे लगता है कि किसी भी चीज से अधिक यह दो लोग हैं जो एक-दूसरे से नफरत करते हैं। चल रही खींचतान के बावजूद, ट्रंप ने भरोसा जताया कि बातचीत में उनके बैकग्राउंड से उन्हें लड़ाई की हालत का अंदाजा है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि क्योंकि मैं लोगों से बात करता हूं, इसलिए मैं पूरी जिंददगी लोगों से ही बात करता हूं। मुझे डील्स के बारे में पता है, और ये दो लोग हैं जो लड़ते-लड़ते थक चुके हैं।
जब पूछा गया कि क्या त्रिपक्षीय वार्ता हो सकती है? इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने इशारा किया कि हाई-लेवल सीधी बातचीत अभी भी टेबल पर है। ट्रंप ने कहा, ऐसा हो सकता है। हमारी अच्छी बातचीत हुई। लड़ाई में बहुत सारे लोग मर रहे हैं। पिछले महीने में ही यह संख्या 25,000 हो गई।
इससे पहले, सरकारी न्यूज एजेंसी TASS ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि पुतिन और ट्रंप ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान अमेरिका की बातचीत करने वाली टीम में संभावित पुनर्गठन पर चर्चा की।
खबर अपडेट की जा रही है…