डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो, सौ- सोशल मीडिया) 
विदेश

कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ रहे ईरानी...तेहरान पर ट्रंप का बयान, कहा- बुरी तरह से हार चुका है ईरान

Trump on US-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता विफल होने पर सख्त रुख अपनाया है। होर्मुज में बारूदी सुरंगे हटाने और ईरानी तेल टैंकरों की जब्ती से तनाव चरम पर है।

अक्षय साहू

Trump Said Iranian Fighting like Cats and Dogs: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता आगे न बढ़ पाने के बाद तनाव और तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने तेहरान के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं डाला जाना चाहिए, क्योंकि यह प्रक्रिया पिछले कई हफ्तों से चल रही है। 

उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका किसी तय समय-सीमा में नहीं बंधेगा और बातचीत तब तक जारी रह सकती है जब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आता। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता काफी कमजोर हो चुकी है। उनके अनुसार, ईरान की नौसेना, वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम प्रभावी नहीं रहे हैं और देश का नेतृत्व भी अस्थिर स्थिति में है।

ईरानी नेतृत्व में आपस में मतभेद: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ईरान के भीतर आपसी मतभेद बढ़ रहे हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि देश का नियंत्रण किसके पास है। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि ईरान पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध पूरी तरह प्रभावी हैं और इसकी अर्थव्यवस्था गंभीर दबाव में है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ईरान समझौते की ओर नहीं बढ़ता, तो सैन्य विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उसे किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे।

होर्मुज से तेजी से माइन्स निकाल रही US आर्मी

इस बीच, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर तनाव और बढ़ गया है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि अमेरिकी सेना इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में माइन्स हटाने और सुरक्षा कार्रवाई को तेज कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जो छोटी नावें मार्ग को बाधित करने की कोशिश करेंगी, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच नियंत्रण को लेकर टकराव गहराता जा रहा है।

रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी सेना ने भारतीय महासागर में ईरानी तेल तस्करी से जुड़े एक और टैंकर को जब्त किया है। इससे पहले ईरान पर इसी क्षेत्र में जहाजों पर हमले और कब्जे के आरोप भी लगे थे। इन घटनाओं के कारण वैश्विक तेल व्यापार पर असर पड़ा है, क्योंकि दुनिया के एक बड़े हिस्से का तेल इसी मार्ग से गुजरता है।

 -एजेंसी इनपुट के साथ

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत