Donald Trump Attend G7 Summit France: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि वे फ्रांस में आयोजित होने वाले आगामी G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे। ट्रंप ने इस जानकारी को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट के माध्यम से दुनिया को बताया है। ट्रप की ये यात्रा बेहद ही महत्वपूर्ण समय पर हो रही है।
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच फ्रांस में 15 से 17 जून तक आयोजित होने वाले इस G7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की ट्रंप से मुलाकात हो सकती है। इतना ही नहीं, PM मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत अन्य G7 नेताओं के साथ भी अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें होने की भी संभावनाएं जताई जा रही है। इसको देखकर लगता है कि यह मंच दुनिया के लिए कूटनीति का अहम मंच बनने जा रहा है।
ट्रंप की इस यात्रा का कार्यक्रम काफी चर्चा में है। अपनी पोस्ट में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे 14 जून को व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाली एक 'UFC फाइट' के बाद फ्रांस के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद दुनिया इस पर नजर बना के रखी है।
ट्रंप की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब वे कई वैश्विक और घरेलू चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हालिया घटनाक्रमों में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (US House) ने ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसे ट्रंप की नीतियों के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इसके विपरीत ट्रंप ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा है कि ईरान के साथ बातचीत 'बहुत अच्छी' चल रही है और इस सप्ताह के अंत तक किसी बड़े समझौते की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:- Innocent Children Victims Of Aggression 2026: मासूमों पर हिंसा रोकने का संकल्प, जानिए इस दिन का महत्व
G-7 शिखर सम्मेलन में व्यापारिक सौदों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसी संदर्भ में, अमेरिकी दूत ने हाल ही में व्यापार समझौतों को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। ट्रंप का यह फ्रांस दौरा न केवल जी-7 देशों के साथ उनके संबंधों को मजबूती देने के लिहाज से महत्वपूर्ण है बल्कि ईरान और व्यापार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर भी इसमें मंथन हो सकता है।