विदेश

अपने से 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए 44 साल की महिला ने गिफ्ट की 2 करोड़ रुपये की कार, उसपर खर्च करती है 11 लाख रुपए महीना

आसिफ सईद

नई दिल्ली: अमेरिका (America) की एक 44 वर्षीय महिला (Woman) ने अपने से 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड (Boyfriend) को 2 करोड़ रुपये की कार गिफ्ट (Girlfriend gift Car) की है। जूली (Julie) नाम की ये महिला अपने 29 साल के बॉयफ्रेंड (Boyfriend) जैक (Zach) के साथ रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। दरअसल, जूली अपने बॉयफ्रेंड पर हर महीने लाखों रुपये खर्च करती हैं और बदले में उनका बॉयफ्रेंड उनके घर के सारे काम करता है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, जूली ने आगामी क्रिसमस (Christmas) फेस्टिवल के लिए जैक को 15 लाख रुपयों के गिफ्ट्स देने का प्लान बनाया है। अपने बॉयफ्रेंड जैक को वह एक Range Rover कार भी देने की प्लानिंग कर रही है और उन्होंने जैक के लिए कार बुक भी कर दी है। बताया जा रहा है कि, स्पोर्ट्स मॉडल कार की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये की है। जूली बताती हैं कि वह जैक के साथ हाल ही में बहामास गई थीं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, जूली की जैक से मुलाकात पिछले साल डेटिंग ऐप Bumble पर हुई थी। जैक को वह डेट करने के बाद से वह उसके लग्जरी ट्रिप सहित उसकी लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए पैसे देती थीं। टिकटोक पर @julie.withthebooty अकाउंट से फेमस जूली अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कई बातें बताई थीं। जूली बताती हैं, कि वो 44 साल है, जबकि उसका बॉयफ्रेंड 29 साल का है। जूली ने बताया कि, वो अपने बॉयफ्रेंड पर अच्छे-खासे पैसे खर्च करती है। वो हर महीने उसपर 15 लाख रुपये खर्च करती है। वो बॉयफ्रेंड को हर वो चीज़ लाकर देती है, जो उसे चाहिए। ताकि वो उससे मन चाहा काम करा सके। जूली ने कहा कि वो बॉयफ्रेंड से खाना बनाने से लेकर पूल की सफाई और घर के सारे काम करता है।

जब सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने जूली से पूछा कि वह अपने बॉयफ्रेंड को कितने पैसे देती हैं तो उन्होंने कहा, ‘एक महीने में 11 लाख के करीब। बावजूद इसके वो इस महीने पूल की सफाई करना भूल गया है।’ जूली कहती है कि सैलरी के बदले उसका बॉयफ्रेंड वो सब कुछ करता है, जो वो कराना चाहती है। इसमें घर की सफाई से लेकर दूसरे काम भी शामिल है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान