File Photo:Twitter 
विदेश

इजराइल-फलस्तीन के बीच एक बार फिर हिंसा भड़कने की आशंका, यूएन दूत ने कहा- संघर्ष विराम को मजबूत किया जाए

आसिफ सईद

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के पश्चिम एशिया (South Asia) मामलों के दूत टोर वेनेसलैंड (Tor Wennesland) ने आगाह किया है कि अगर इजराइल (Israel) और फलस्तीन (Palestine) के बीच विवाद के मुद्दों पर जल्द एवं निर्णायक फैसला नहीं लिया गया तो वहां ‘‘फिर से हिंसा का दौर शुरू होने'' की आशंका है।

वेनेसलैंड ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि यह जरूरी है कि पक्षकार ‘‘जमीन पर स्थिति को संयमित करें'', पूरे फलस्तीन में हिंसा कम करें, एकतरफा तरीके से इजराइली बस्तियों को बसाने से बचा जाए और इजराइल-फलस्तीन के बीच 11 दिनों के संघर्ष के बाद कायम संघर्ष विराम को मजबूत किया जाए।

उन्होंने वेस्ट बैंक में फलस्तीनी संस्थानों की स्थिरता को खतरा उत्पन्न करने वाले गंभीर वित्तीय और आर्थिक संकट से निपटने पर जोर दिया। हालांकि, वेनेसलैंड ने आगाह किया कि मौजूदा स्थिति से निपटने में संभव है कि तत्काल और पूर्ण आर्थिक पैकेज भी सहायक नहीं होगा।'' 

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई