PHOTO- @KCAESCON230 
विदेश

अमेरिका में बर्फीले तूफान से जमा प्रसिद्ध नियाग्रा फॉल्‍स! डरावना हो गया मंजर, पर्यटकों को मिली चेतावनी

सूर्यकांत तिवारी

न्यूयॉर्क: अमेरिका (America) में पिछले कई दोनों से भयंकर बर्फबारी (snowfall) हो रही है। बर्फीले तूफान के कारण कई इलाके बर्फ की सफेद चादर में ढंक गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि दुनिया का सबसे प्रसिद्ध जलप्रपात नियाग्रा फॉल्‍स (Niagara Falls) भी जम गया है। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रही है। बता दें कि दुनिया भर से आने वाले पर्यटक खास तौर पर नियाग्रा फॉल्‍स को देखने पहुंचते हैं। 

बता दें कि नियाग्रा फॉल्‍स, न्‍यूयॉर्क और कनाडा (New York and Canada) की सीमा पर स्थित है और यह बफेलो शहर से करीब 40 किमी दूर है। इन दिनों यहां बर्फीले तूफ़ान का कहर जारी है। यहां के लोग बर्फीले तूफ़ान से परेशान हैं और समान्य जीवन जीने के लिए जूझ रहे हैं। वहीं पर्यटकों के लिए यह अनोखा नजारा है। बताया जा रहा है कि नदी पर बर्फ की मोटी चादर पड़ गई है। जिसपर लोग चलकर न्यूयॉर्क तक जा सकते हैं।   

https://twitter.com/KCAESCON230/status/1606417005493747712

यहां आने वाले पर्यटकों को चेतावनी दी गई है। यहां बर्फीले तूफ़ान से बचने के लिए जरूरी उपाय के बारे में चेताया जा रहा है साथ ही नियाग्रा नदी और फॉल्‍स से पर्याप्‍त दूरी बनाए रखने को कहा गया है। किसी भी स्थिति में नदी की बर्फ में नहीं जाने पर रोक लगा दी है।  फिर भी पर्यटक इसका दूर से आनंद ले रहे हैं। इलाके की तस्वीरें और वीडियों साझा कर रहे हैं।  

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

क्या अब SpiceJet भी बंद हो जाएगा, एयरलाइन के सामने मंडरा रहा गहरा आर्थिक संकट

वाह मजा आ गया, आतंकी लतीफ भट को मारने के बाद सुरक्षाबलों ने किया बल्ले-बल्ले; VIDEO हुआ वायरल

कहीं चोलकालीन मूर्ति तो कहीं कच्छ की दुर्लभ कला, PM नरेंद्र मोदी ने विदेशी नेताओं को दिए भारत के ये खास उपहार

22 साल का लतीफ भट क्यों बना कारपेंटर से आतंकवादी, जानें लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का पाकिस्तानी गेम