न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में लगी भयानक आग, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में लगी भयानक आग! आसमान में धुएं का गुब्बार, सड़के हुई बंद

New York fire: न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में भयंकर आग भड़कने के कारण आपातकाल घोषित कर दिया गया है। तेज हवाओं ने आग को तेजी से फैलाने में भूमिका निभाई, जिससे दो मील से अधिक का क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

अमन उपाध्याय

वांशिगटन: अमेरिका में हाल ही में कैलिफोर्निया की आग से राहत मिली ही थी कि अब एक और इलाके में आग ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। शनिवार को न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में भयंकर आग भड़क उठी, जिसके चलते प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सफोक काउंटी के साउथहैम्पटन शहर में भीषण आग लगने के बाद आपातकाल घोषित कर दिया गया है। काउंटी के कार्यकारी एड रोमेन ने बताया कि पहली आग दोपहर लगभग 1 बजे लगी, जिसके बाद दिनभर में तीन अन्य स्थानों पर भी आग फैल गई। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार दोपहर तक आग का दायरा दो मील लंबा और ढाई मील चौड़ा हो गया था। आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं कई किलोमीटर दूर से साफ दिखाई दे रहा था।

आग बुझाने का काम जारी

सफोल्क काउंटी के कम्युनिकेशन डायरेक्टर माइकल मार्टिनो के अनुसार, वेस्टहैम्पटन में लगी आग पर शनिवार शाम तक लगभग 80 प्रतिशत नियंत्रण पाया जा चुका था और आग बुझाने का काम अभी भी जारी है। रोमेन के अनुसार, इस आग में दो व्यावसायिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और एक दमकलकर्मी झुलसकर घायल हो गया है।

भीषण आग के चलते फायर ब्रिगेड की कोशिशों के कारण सनराइज हाईवे समेत कई स्थानीय सड़कें और राजमार्ग बंद कर दिए गए। साउथेम्प्टन शहर ने तेज हवाओं और जंगल में आग फैलने के खतरे को देखते हुए निवासियों को अगले 24 घंटों तक किसी भी तरह की बाहरी आग जलाने से परहेज करने की सलाह दी है।

तेज हवाएं आग के फैलने की मुख्य वजह

सफोल्क काउंटी की अग्निशमन बचाव और आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, कम आर्द्रता और 30-35 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं आग के फैलने की मुख्य वजह बनीं। शनिवार को इन परिस्थितियों के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा अधिक था। राज्यपाल ने वायु गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और घोषणा की कि राज्य इस क्षेत्र में 1,000 एन 95 मास्क भेजेगा। उन्होंने कहा कि धुएं की तीव्रता के कारण लोगों के सामने "काफी खतरा और असुरक्षा" उत्पन्न हो रही है।

परमाणु बम विस्फोट जैसा नजारा

एक स्थानीय निवासी लिसा डिमिसेली ने शनिवार दोपहर को कहा, "यह नजारा किसी परमाणु बम विस्फोट जैसा लग रहा था - काला धुआं और लपटें शायद 100 फीट या उससे भी अधिक ऊंची थीं।" उन्होंने आगे कहा, "यह बिल्कुल भी नियंत्रण में नहीं है। यह बेहद डराने वाला है।"

Yemen War: यमन में सरकारी सेना-हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग, 24 घंटे में 44 की मौत

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP