सांकेतिक तस्वीर  
विदेश

बड़ा कांड करने वाला है तालिबान! कंधार में बना रहा है खुफिया सुरंग, अमेरिका में हड़कंप

Taliban News: तालिबान कंधार में गाजा जैसी खुफिया सुरंगें बना रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रांतीय राजधानी के पहाड़ी इलाकों में सुरंगें बनाई जा रही हैं। तालिबान कंधार को नई राजधानी बना सकता है।

अक्षय साहू

Taliban Secret Tunnel: तालिबान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तालिबान गाजा की तरह कंधार में खुफिया सुंरगों का जाल बना रहा है। इस खबर ने अमेरिका के साथ पूरी दुनिया के देशों नींद उड़ा दी है। तालिबान की ओर से खुफिया सुरंग बनाने के पीछे मकसद को कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। यह जानकारी US आधारित अफगान न्यूज AMU ने स्थानीय सुत्रों के आधार पर दी।

AMU ने स्थानीय सुत्रों के आधार पर दावा किया है कि, तालिबान ने प्रांतीय राजधानी के जिला 11 के पहाड़ी इलाकों समेत कंधार के कुछ हिस्सों में खुफिया तरीके से जमीन के निचे सुरंग बना रहा है। हालांकि तालिबान ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर ऐसे किसी प्रोजेक्ट को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। माना जा रहा है कि वो गाजा की तरह सुंरगों का जास बिछाना चाहता है।

गोला-बारूद रखने के लिए बना रहा सुरंग

जानकारी के अनुसार, तालिबान इन सुरंगों को हथियार, गोला-बारूद और बड़ी मात्रा में नकदी रखने के लिए बना रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, खुदाई उन क्षेत्रों में की जा रही है जहां अप्रैल में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। इसी इलाके में तालिबान नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा का एक गेस्ट हाउस भी स्थित है, जिन्होंने 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से कंधार से ही अफगानिस्तान का संचालन संभाला हुआ है।

कंधार में तालिबान ने सुरंग निर्माण स्थलों की निगरानी के लिए पुलिस बलों को भी अनुमति नहीं दी है। एक तालिबान सुरक्षा अधिकारी ने बताया, “नागरिकों की पहुंच पूरी तरह से बंद कर दी गई है और स्थानीय पुलिस को भी उस क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका गया है।” यह संकेत देता है कि तालिबान इस इलाके में किसी बड़ी खुफिया प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।

तालिबानी सुरंगी का लंबा इतिहास

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब तालिबान सुरंग बना रहा है। इससे पहले ही अमेरिकी सेना के हमलों से बचने के लिए तालिबान और दूसरे अफगान गुटों सुरंगों का इस्तेमाल किया था। कंधार में बढ़ती किलेबंदी ने यह चिंता और बढ़ा दी है कि तालिबान कहीं काबुल की जगह कंधार को तो अपनी नई राजधानी बनाना वाला।

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री