स्वैदा से पीछे हटे सीरिया लड़ाके (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

स्वैदा से पीछे हटे बेदुइन लड़ाके, अमेरिका ने की शांति की अपील की, तनाव बरकरार

Syria-Druze Crisis: सीरिया के स्वैदा शहर में ड्रूज और सुन्नी गुटों के बीच संघर्ष के बाद अमेरिका की मध्यस्थता में संघर्षविराम हुआ, जिससे मानवीय सहायता काफिलों को शहर में प्रवेश की अनुमति मिली।

अक्षय साहू

Syria-Druze Crisis: सीरिया में एक हफ्ते से अधिक समय तक चले संघर्ष के बाद रविवार को सशस्त्र बेदुइन कबीलों ने अमेरिका की मध्यस्थता में हुए संघर्षविराम समझौते के तहत दक्षिणी शहर  स्वैदा से पीछे हटने की घोषणा की। इसके साथ ही मानवीय सहायता काफिलों को शहर में प्रवेश की अनुमति मिल गई है।

यह संघर्ष ड्रूज धार्मिक अल्पसंख्यक और सुन्नी मुस्लिम गुटों की मिलिशियाओं के बीच हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए। पहले से संकटग्रस्त सीरिया में इस हिंसा ने हालात और अधिक खराब होने की आशंका बढ़ा दी है। इजराइल ने भी ड्रूज-बहुल स्वैदा प्रांत में कई हवाई हमले किए, जिनमें उन सरकारी बलों को निशाना बनाया गया जो बेदुइन कबीलों के पक्ष में खड़े नजर आए।

क्यों शुरू हुआ था टकराव?

यह टकराव अपहरण की बढ़ती घटनाओं से शुरू हुआ था, जो पहले प्रांत के कस्बों और गांवों तक सीमित थीं, लेकिन बाद में पूरे स्वैदा शहर में फैल गईं। गुरुवार को जब संघर्ष फिर से भड़का, तो सरकार ने सुरक्षा बलों को तैनात किया, हालांकि कुछ समय बाद उन्हें वापस बुला लिया गया।

राष्ट्रपति अल-शरा ने मिलिशिया आलोचना

बेदुइनों के प्रति सहानुभूति रखने वाले अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने मिलिशिया की आलोचना करते हुए बेदुइन समूहों से शहर खाली करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "बेदुइन देश के मामलों को संभालने या सुरक्षा बहाल करने में सरकार की भूमिका की जगह नहीं ले सकते।" शनिवार को प्रसारित अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "हम बेदुइन समुदाय की वीरता के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं, लेकिन अपेक्षा करते हैं कि वे संघर्षविराम का पूरी तरह पालन करें और सरकारी निर्देशों का सम्मान करें।"

बेदुइनों के पीछे हटने से क्षेत्र में स्थिति कुछ हद तक शांत हुई और मानवीय सहायता काफिलों को शहर में प्रवेश की अनुमति मिली। सीरियाई रेड क्रीसेंट ने बताया कि उसने रविवार को 32 ट्रकों के माध्यम से भोजन, दवाएं, पानी, ईंधन और अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति भेजी, क्योंकि लगातार झड़पों के चलते इलाके में बिजली और बुनियादी सेवाएं बाधित थीं।

ड्रूज नेता ने वापस लौटाया सहायता काफिला

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना के अनुसार, सहायता काफिला रविवार को स्वैदा पहुंच गया, लेकिन ड्रूज आध्यात्मिक नेता शेख हिकमत अल-हिजरी और उनके सशस्त्र समर्थकों ने एक अन्य काफिले के साथ आए सरकारी प्रतिनिधिमंडल को वापस भेज दिया। अल-हिजरी ने इन आरोपों पर सीधे प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह स्वैदा के लिए आने वाली किसी भी प्रकार की मानवीय सहायता का स्वागत करते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी