स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार को दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर हुई।
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे के बाद मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंडालूसिया के बीच रेल सेवाएं रोक दी गईं।
Spain Train Accident Video: स्पेन में बुधवार, 28 अक्टूबर को दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर हो गई। हादसा मध्य स्पेन के टोलेडो प्रांत में हुआ। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, कई यात्रियों की हादसे में मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव के लिए आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
स्पेन के रेल नेटवर्क का संचालन करने वाली कंपनी एडिफ (ADIF) ने बताया कि हादसे के बाद मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंडालूसिया के बीच रेल सेवाएं रोक दी गई हैं। अधिकारियों ने घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिया है।
स्पेनिश मीडिया के मुताबिक, दोनों हाई-स्पीड ट्रेनें एक ही दिशा में जा रही थीं। इसी दौरान एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर के कारण एक ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।
टोलेडो के पास उर्दा शहर के मेयर मैनुअल गालान ने स्पेनिश सरकारी प्रसारक TVE को बताया कि नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने घायलों की देखभाल के लिए स्थानीय प्रशासन से एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने को कहा है।
सरकारी प्रसारक TVE की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ट्रेनें एक ही दिशा में जा रही थीं। एक ट्रेन दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना स्थल पर तुरंत बचाव दल पहुंचा और घायलों को निकालने का कार्य शुरू किया।
स्पेन में इससे पहले 18 जनवरी 2026 को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया के अदामुज के पास दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर हुई थी। उस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 46 तक पहुंच गई थी। जनवरी की दुर्घटना में एक ट्रेन पटरी से उतरकर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई थी।