नागपुर में शख्स की हत्या (कांसेप्ट फोटो) 
विदेश

कनाडा में एक घर में चाकू मारकर छह श्रीलंकाई लोगों की हत्या, परिवार के साथ रहने वाला छात्र गिरफ्तार

साक्षी सिंह

टोरंटो: ओटावा के एक घर में ढाई महीने की बच्ची समेत छह लोगों की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में उनके साथ रह रहे श्रीलंका के 19 वर्षीय एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। ओटावा पुलिस प्रमुख एरिक स्टब्स ने बताया कि संदिग्ध द्वारा किसी धारदार हथियार या चाकू जैसी वस्तु का इस्तेमाल किया गया था।

ओटावा पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान फेब्रियो डी-जोयसा के रूप में की गई है और उस पर हत्या करने एवं हत्या की कोशिश करने के आरोप लगाए गए हैं। कनाडा में सामूहिक हत्याकांड की घटनाएं आम नहीं हैं। स्टब्स ने बताया कि इस घटना में मारे गए लोग श्रीलंकाई नागरिक थे और वे हाल में कनाडा आए थे। 

पुलिस ने बताया कि मृतकों में 35 वर्षीय महिला दर्शनी बनबरनायके गामा वालवे दर्शनि दिलानथिका एकन्याके, उसका सात वर्षीय बेटा इनुका विक्रमसिंघे, चार वर्षीय बेटी अश्विनी विक्रमसिंघे, दो वर्षीय बेटी रिन्याना विक्रमसिंघे और ढाई महीने की बच्ची केली विक्रमसिंघे और परिवार का परिचित 40 वर्षीय अमरकूनमुबियांसेला गे गामिनी अमरकून शामिल है। 

पुलिस प्रमुख ने बताया कि जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो मृतक बच्चों का पिता घर के बाहर था और लोगों से आपात सेवाओं को फोन करने की गुहार लगा रहा था। पुलिस को बुधवार रात 10 बजकर 52 मिनट पर दो फोन कॉल आए थे। पुलिस ने बताया कि पिता भी गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उसकी जान को खतरा नहीं है। स्टब्स ने कहा, ‘‘यह निर्दोष लोगों पर की गई हिंसा का एक संवेदनहीन कृत्य है।

श्रीलंका के उच्चायोग ने कहा कि वह देश की राजधानी कोलंबो में पीड़ितों के रिश्तेदारों के संपर्क में है। डी-जोयसा को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। उसके मामले की सुनवाई को 13 मार्च तक स्थगित किया गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि हिंसा की भयानक घटना से देश सकते में हैं। (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला