शहबाज शरीफ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

खाने को नहीं दाने-अम्मा चली भुनाने! रेल का इंजन नहीं बना पा रहा पाकिस्तान...फाइटर जेट्स बेचने का कर रहा दावा

Pakistan News: IMF कर्ज पर चल रहे पाकिस्तान में प्रधानमंत्री फाइटर जेट निर्यात का दावा कर रहे हैं, जबकि रेलवे पुराने इंजनों, बढ़ते फेल्योर और बदहाल सेवाओं से परेशान है।

अक्षय साहू

Pakistan JF-17 Fighter jet Deals: पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कहता फिर रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को हराने के बाद उसके JF-17 थंडर फाइटर जेट की मांग बढ़ गई है। हैरानी बात ये है कि एक ओर जहां पाकिस्तनी सरकार और सेना अपने फाइटर जेट की तारीफ करते नहीं थक रहे है, वहीं दूसरी तरफ नए रेल इंजन नहीं बन पा रहे और रेलवे के लोकोमोटिव फेल होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ दावा कर रहा है कि कई देश उनसे फाइटर जेट खरीदने में रुचि रखते हैं। पाकिस्तान वर्तमान में IMF से मिली उधारी पर अपनी अर्थव्यवस्था को थामे हुए है, लेकिन इसके बावजूद शहबाज शरीफ ने फाइटर जेट की मांग बढ़ने का दावा किया है।

पाकिस्तान के फाइटर जेट्स की मांग बढ़ी

शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि कई देश फाइटर जेट खरीदने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत कर रहे हैं। सरकारी रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एक संघीय कैबिनेट बैठक में कहा कि पाकिस्तान के फाइटर जेट्स की मांग बढ़ गई है और कई देश “जेट हासिल करने के लिए हमारे साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।” शहबाज ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि किन जेट्स की खरीद पर बातचीत हो रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, JF-17 थंडर फाइटर जेट खरीदने के लिए सूडान, लीबिया, सऊदी अरब, इराक, इंडोनेशिया और बांग्लादेश जैसे देशों के साथ बातचीत हो रही है। कुछ देश मुश्शाक ट्रेनिंग जेट में भी रुचि दिखा रहे हैं। यह बयान पाकिस्तान के रक्षा उत्पादन मंत्री रजा हयात हराज के बीबीसी उर्दू इंटरव्यू के एक दिन बाद आया था, जिसमें उन्होंने भी कई देशों की जेएफ-17 में रुचि की बात कही थी।

पाकिस्तान रेलवे की हालत चिंताजनक

वहीं, पाकिस्तान रेलवे की स्थिति काफी चिंताजनक है। पाकिस्तान रेलवे के अधिकारियों ने नेशनल असेंबली की स्थायी समिति को बताया कि रेलवे में लोकोमोटिव फेल्योर लगातार बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण नए इंजन न लगाना और पुराने इंजन का अत्यधिक इस्तेमाल है। रेलवे के 63 प्रतिशत से अधिक इंजन दो दशक से अधिक पुराने हैं। इसके अलावा, रोलिंग स्टॉक पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, सेवा की गुणवत्ता पर भी कई समस्याएं हैं। समिति ने यात्री डिब्बों में काम नहीं कर रहे एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम की स्थिति की समीक्षा की। पुराने एसी काम नहीं कर रहे, हालांकि नई एसी लगाने का काम प्रगति पर है। 

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत; 7 घायल, एक्शन में गिरीश महाजन

एक्शन मोड में गृह मंत्री शाह, पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के तार इंदौर से जुड़े, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा आरोपी हिरासत में