सर्बिया में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

सर्बिया में सड़कों पर उतरी जनता, 8 महीने पुराने मामले को लेकर प्रदर्शन- VIDEO

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में हजारों लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे, समय से पहले चुनाव की मांग कर रहे हैं। आठ महीने पुराने ट्रेन हादसे को लेकर जनता भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही से नाराज है।

अक्षय साहू

बेलग्रेड: सर्बिया में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को राजधानी बेलग्रेड की सड़कों पर हजारों लोग उतरे और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि देश में समय से पहले आम चुनाव कराए जाएं। सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिस पिछले 12 साल से पद पर हैं, उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हो रहे प्रदर्शन के तार आठ महीने पहले हुए एक ट्रेन हादसे से जुड़े हैं। आठ महीने पहले सर्बिया में एक ट्रेन स्टेशन की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 16 लोगों की दबकर मौत हो गई थी। इस त्रासदी के लिए आम जनता भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रही है।

वुचिच के इस्तीफे की मांग

पिछले आठ महीनों से सर्बिया की जनता दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी, लेकिन जब कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो लोगों का धैर्य टूट गया। इसके विरोध में वे सड़कों पर उतर आए और राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिस के इस्तीफे की मांग करने लगे।

जनता का मानना है कि सरकार को इस मामले की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और राष्ट्रपति वुचिच को नैतिकता के आधार पर पद छोड़ देना चाहिए। हालांकि, बीते 12 वर्षों से सत्ता में बने वुचिच इस्तीफे के लिए तैयार नहीं हैं। इसी वजह से लोगों ने अब जल्दी आम चुनाव कराने की मांग तेज कर दी है।

2027 तक है कार्यकाल

एलेक्जेंडर वुसिस ने पहली बार 2012 में चुनाव जीता था जब उनकी पार्टी सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी ने संसदीय चुनावों में बड़ी जीत हासिल की थी। हालाँकि वे उस समय प्रधानमंत्री नहीं बने, लेकिन इस जीत ने उन्हें सर्बियाई राजनीति में एक केंद्रीय व्यक्ति बना दिया।

इसके बाद वे 2014 में चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बने। 2016 में भी उन्होंने यह कारनामा दोहराया। इसके बाद वे 2017 में राष्ट्रपति चुनाव जीते और सर्बिया के राष्ट्रपति बने। फिलहाव उनका कार्यकाल 2027 तक है, लेकिन उस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने के कारण जनता में गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, 3 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; 7 राज्यों में अलर्ट जारी

महाराजा हरि सिंह स्वतंत्र रहना चाहते थे, फिर क्यों किया भारत के साथ विलय? जानिए कश्मीर की पूरी कहानी

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में 8 साल बाद फैसला आज, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के बयान पर केस दर्ज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पुतला भी जलाएगी पार्टी

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर संकट के बादल! दिल्ली में वितरकों का प्रदर्शन, हड़ताल हुई तो बढ़ सकती है परेशानी