यूक्रेन पर हमले की तस्वीर, सो. AI डिजाइन  
विदेश

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव में बरसीं बैलिस्टिक मिसाइलें; 8 की मौत

Russia Ballistic Missile Attack: नाटो शिखर सम्मेलन से ठीक पहले रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से भीषण हमला किया है। इस हमले में 8 लोगों की मौत हुई है।

अमन उपाध्याय

Russia Ballistic Missile Attack Ukraine: तुर्की की राजधानी अंकारा में होने वाले NATO शिखर सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर भीषण बैलिस्टिक हमला किया है। सोमवार सुबह हुए इस मिसाइल और ड्रोन हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 34 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, रूसी सेना ने सोमवार रात और सुबह के समय रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया, जिससे शहर के कई हिस्सों में भारी तबाही हुई है।

रिहाइशी इलाकों में मची तबाही

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि बचाव दल रात भर क्षतिग्रस्त इमारतों से लोगों को निकालने के अभियान में जुटे रहे। सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको के अनुसार, पोडिल्स्की जिले में एक रिहायशी इमारत का हिस्सा पूरी तरह ढह गया, जबकि डार्नित्सिया जिले में कई बहुमंजिला इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है ।

आशंका यह भी जताई जा रही है कि अभी भी कई लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। वहीं,  स्थानीय प्रशासन ने बताया कि 8 लोगों में से 7 की मौत कीव में हुई है, बाकि एक व्यक्ति की मौत उत्तर-पश्चिम के बुचा जिले में हुई है। हमले के दौरान शहर भर में सायरन और धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं, जिसके कारण आम नागरिकों को अपनी जान बचाने के लिए मेट्रो स्टेशनों और भूमिगत शेल्टरों में शरण लेनी पड़ी।

जेलेंस्की ने जताई थी बड़े हमले की आशंका

यह हमला राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की उस चेतावनी के कुछ घंटों बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने रूस द्वारा बड़े हमले की आशंका जताई थी। जेलेंस्की ने एक बार फिर पश्चिमी सहयोगियों से यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने और 'पैट्रियट' मिसाइलें उपलब्ध कराने की मांग दोहराई है।

उन्होंने कहा है कि सुरक्षा उपकरणों की कमी रूस को युद्ध को और लंबा खींचने का हौसला दे रही है। इसको लेकर कल मंगलवार से अंकारा में शुरू हो रहे नाटो समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच मुलाकात हो सकती है, जहां युद्ध को समाप्त करने और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे