रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (सोर्स - सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप के न्यूक्लियर दावे पर राजनाथ सिंह का पलटवार... भारत हर स्थिति के लिए है तैयार

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण दावे के बाद जवाब देते हुए कहा कि भारत हर स्थिति के लिए तैयार है।

प्रिया सिंह

Rajnath Singh's Counterattack On Trump's Nuclear Claim: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मंच पर परमाणु परीक्षण को लेकर बड़ी बात कही है। ट्रम्प ने CBSA नेटवर्क को दिए अपने हाल ही के इंटरव्यू में कहा कि दुनियाभर में कई देश अभी भी परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं। लेकिन अमेरिका ऐसा नही कर रहा हम संयम बरत रहे हैं।

इस बयान ने दक्षिण एशिया की सुरक्षा स्थिति पर सवाल खड़े किये हैं। अंतरराष्ट्रीय देशों की नजरें अब भारत-पाकिस्तान की परमाणु नीतियों की ओर हैं। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से इसे झूठा और भ्रामक दावा बताया गया।

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बयान

भाजपा नेता और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि भारत किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, जो भी देश परमाणु परीक्षण करना चाहते हैं करें, हम किसी को रोकने वाले नहीं हैं। लेकिन वक्त आने पर भारत हर चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार है। रक्षामंत्री ने यह भी कहा कि देश ऐसी बातों या खबरों से विचलित होने वाला नही है हमारी नीति संयम और तत्परता दोनों पर आधारित है। उनसे जब यह सवाल किया गया कि क्या भारत भी परमाणु परीक्षण करेगा या नहीं तो उन्होंने जवाब दिया कि, पहले देखते हैं कि वे लोग क्या करेंगे। उसके बाद इस पर विचार किया जायेगा।

ट्रंप के दावे पर पाकिस्तान की सफाई

अमेरिकी राष्ट्रपति के आरोपों के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भी अपनी प्रतिक्रिया जारी की। पाकिस्तान विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी कि हम एकतरफा परीक्षण-रोक नियम को मानते हैं। ना हमने पहले कोई परिक्षण किया था ना ही अब कर रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम लोगों की नजर से दूर है और काफी समय से उन्हें चीन और उत्तर कोरिया से सहायता मिल रही है।

भारत अब भी नो फर्स्ट यूज पर कायम

नियमों के अनुसार भारत की परमाणु नीतियां 1998 के पोखरण परीक्षण के बाद से नो फर्स्ट यूज पर कायम हैं। इसके मुताबिक भारत पहले किसी भी देश पर परमाणु हमला नही करेगा, लेकिन यदि कोई भारत पर हमला करता है तो जवाब दिया जायेगा।

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट

N Chandrasekaran Salary: चंद्रशेखरन की कितनी है संपत्ति, 2026 में मिला 158.66 करोड़ का पैकेज, जानिए नेट वर्थ

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

World Elephant Day: गौरी से शुरू हुआ सफर अब दुनिया तक पहुंचा, वंतारा ने हाथी संरक्षण के लिए शुरू की नई पहल