हमारी दुआ कबूल हुई, सुनीता विलियम्स की वापसी पर बोले आर माधवन  
विदेश

R Madhavan: हमारी दुआ कबूल हुई, सुनीता विलियम्स की वापसी पर आर माधवन ने जाहिर की खुशी

R Madhavan On Sunita Williams: सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी के बाद बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने अपनी खुशी जाहिर की है और कहा है कि हमारी दुआएं कबूल हुई।

अनिल सिंह

R Madhavan On Sunita Williams Come Back: सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद धरती पर वापस लौटी हैं। 19 मार्च तड़के 3:30 बजे धरती पर वापस लौटी हैं। पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। सुनीता विलियम्स के वापस आने के बाद दुनिया भर में उनके वापसी का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार आर माधवन ने भी अपनी खुशी जाहिर की है और सोशल मीडिया पर उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए लिखा है कि हमारी दुआ कबूल हुई है।

सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 19 मार्च को तड़के 3:30 बजे ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से धरती पर लौट आए हैं। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार आर माधवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा है, 260 से ज्यादा दिनों बाद यह भगवान की कृपा और लाखों लोगों की प्रार्थनाएं हैं, जो सुनी गई स्पेस एक्स फाल्कन नाइन नासा और पूरे क्रू ने बहुत अच्छा काम किया। भगवान आपका भला करें और आप हमेशा खुश रहें मुस्कुराते रहें।

सुनीता विलियम्स धरती पर लौट आई है लेकिन वह इस समय लंबा वक्त अंतरिक्ष में बताने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर भी लोगों में चिंता देखने को मिल रही है। आर माधवन के काम की अगर बात करें तो उन्होंने खुद रॉकेट्री नाम की फिल्म बनाई थी। जिसमें उन्होंने स्पेस साइंटिस्ट की भूमिका निभाई थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि स्पेस साइंस में आर माधवन का कितना इंटरेस्ट है और यही वजह है कि सुनीता विलियम्स की वापसी उनके लिए व्यग्तिगत रूप से ख़ुशी का एक बड़ा कारण है।

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, इन 3 बड़े प्रोजेक्ट्स की जल्द होगी शुरुआत; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल