Pic: Social Media 
विदेश

अमेरिका में होगा 'क्वाड शिखर सम्मेलन',बाइडन होंगे मेजबान, PM मोदी भी होंगे मौजूद

मेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले सप्ताह अपने डेलावेयर निवास पर क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहे हैं। भारत अगले साल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

राहुल गोस्वामी

वाशिंगटन: अपने गिरते स्वास्थय के कयासों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले सप्ताह अपने डेलावेयर निवास पर क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहे हैं। व्हाइट हाउस ने बीते गुरुवार को यह जानकारी दी। क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) में चार देश - ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं। भारत इस साल क्वाड की मेजबानी करने वाला था लेकिन अब वह अगले साल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

व्हाइट हाउस ना इस बाबत कहा कि , संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आगामी 21 सितंबर को विलमिंगटन, डेलावेयर में चौथे व्यक्तिगत क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेंगे। राष्ट्रपति ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फूमियो का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। अगला क्वाड शिखर सम्मेलन भारत द्वारा आयोजित किया जाएगा।

जानकारी दें कि क्वाड नेतृत्व शिखर सम्मेलन अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन की पहल है और निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति की विदेश नीति से जुड़ी प्रमुख परंपराओं में से एक है। इस बाबत व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जोसेफ आर। बाइडन जूनियर शनिवार, 21 सितंबर को डेलावेयर के विलमिंगटन में क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। राष्ट्रपति ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

जीन-पियरे ने बयान में कहा, "क्वाड लीडर्स समिट हमारे देशों के बीच रणनीतिक अभिसरण को मजबूत करने, एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और प्रमुख क्षेत्रों में हिंद-प्रशांत में भागीदारों के लिए ठोस लाभ पहुंचाने पर केंद्रित होगा।"

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन पहली बार विलमिंगटन में विदेशी नेताओं की मेजबानी करेंगे - यह क्वाड नेताओं में से प्रत्येक के साथ उनके गहरे व्यक्तिगत संबंधों और क्वाड के हमारे सभी देशों के लिए महत्व को दर्शाता है।'' उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में क्वाड विदेश मंत्रियों की आठ बार मुलाकात हुई है और क्वाड देशों की सरकारों ने सभी स्तरों पर मुलाकात और समन्वय करना जारी रखा है।

​जानें क्या है क्वाड?

क्वाड यानी क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग (QUAD) दरअसल एक फोरम है जिसमें विश्व के चार देश यूएस, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान शामिल हैं। क्वाड के मुख्य उद्देश्य हैं स्वतंत्र, खुले, समृद्ध और समावेशी इंडो पेसिफिक क्षेत्र के लिए काम करना है। इस समूह की पहली बैठक 2007 में हुई थी। वहीं 24 मई 2022 को जापान के टोक्यो में क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन