पीएम मोदी तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के लिए हुए रवाना 
विदेश

PM Modi US Visit: पीएम मोदी अमेरिका रवाना, क्वाड समिट में लेंगे हिस्सा, बैठक में इन खास मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गए। वह अमेरिका तीन दिवसीय दौरे पर गए हैं। यहां पीएम मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गए। वह अमेरिका तीन दिवसीय दौरे पर गए हैं। यहां पीएम मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही यूएन यानी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रवासी भारतीयों से बातचीत भी करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स एक पर पोस्ट में कहा कि 6वें क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र के 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को संबोधित करने के लिए अमेरिका के लिए रवाना हुए।

विदेश मंत्रालय की साइट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन के गृहनगर विलमिंगटन में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं।

पीएम मोदी ने और क्या कहा

पीएम मोदी ने कहा मैं क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए अपने सहयोगियों राष्ट्रपति बिडेन, प्रधान मंत्री अल्बानीज और प्रधान मंत्री किशिदा के साथ शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। पीएम मोदी ने कहा, यह मंच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों के एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है।

क्वाड सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी बात

1. पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रपति बिडेन के साथ मेरी बैठक हमें अपने लोगों और वैश्विक भलाई के लाभ के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए नए मार्गों की समीक्षा और पहचान करने की अनुमति देगी।

2. प्रधानमंत्री ने कहा, मैं भारतीय प्रवासियों और महत्वपूर्ण अमेरिकी व्यापार जगत के नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जो प्रमुख हितधारक हैं और दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्रों के बीच अद्वितीय साझेदारी को जीवंतता प्रदान करते हैं।

3. पीएम मोदी ने कहा, भविष्य का शिखर सम्मेलन वैश्विक समुदाय के लिए मानवता की बेहतरी के लिए आगे की राह तय करने का एक अवसर है। मैं मानवता के छठे हिस्से के विचारों को साझा करूंगा क्योंकि शांतिपूर्ण और सुरक्षित भविष्य में उनकी हिस्सेदारी दुनिया में सबसे अधिक है।

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम