पीएम मोदी, खालिदा जिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

PM मोदी ने की खालिदा जिया के लिए मदद की पेशकश, तो गदगद हुआ BNP, कहा- प्रधानमंत्री का धन्यवाद

Khaleda Zia Health Update: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया, जिन्होंने बीमार चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और मदद की पेशकश की।

अक्षय साहू

BNP PM Modi Khaleda Zia: बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP), ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। यह प्रतिक्रिया पीएम मोदी के उस संदेश के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने BNP की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी। बेगम खालिदा जिया 23 नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि बेगम खालिदा जिया की सेहत के बारे में जानकर उन्हें गहरी चिंता हुई, क्योंकि उन्होंने वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत उनकी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ करता है और हर संभव मदद के लिए तैयार है।

BNP ने पीएम मोदी के संदेश पर जताई खुशी

पीएम मोदी के संदेश पर BNP ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इसका जवाब दिया है। BNP ने पीएम मोदी को मदद की पेशकश करने के लिए धन्यवाद किया। पार्टी ने लिखा कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारशील संदेश और बेगम जिया के जल्दी ठीक होने की शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। साथ ही, BNP ने इस अच्छे काम और मदद की पेशकश की सराहना की। बेगम खालिदा जिया, जो बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं, इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में हैं। उन्हें फेफड़ों के संक्रमण के कारण 23 नवंबर को भर्ती कराया गया था, और उनकी स्थिति बाद में गंभीर हो गई। BNP के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मुताबिक, बेगम जिया को वेंटिलेशन पर रखा गया है। उनकी देखभाल एक मेडिकल टीम कर रही है, जिसमें विदेश से आए विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

भारत-बांग्लादेश के बीच मानवीय सहयोग

इस पूरे घटनाक्रम ने भारत और बांग्लादेश के बीच सहयोग और मानवीय दृष्टिकोण को उजागर किया है। हालांकि, मोहम्मद यूनुस के सत्ता संभालने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव देखा गया था। पर अब उम्मीद जताई जा रही है कि लोकतांत्रिक सरकार चुने जाने के बाद दोनों के रिश्तें फिर से सुधर सकते हैं।

दोनों देशों की राजनीतिक और सामाजिक स्थितियों में इस तरह की प्रतिक्रिया सामूहिक संवेदनशीलता और सम्मान की भावना को दर्शाती है। इस बीच, बेगम जिया के स्वास्थ्य सुधार की उम्मीद बनी हुई है, और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए देशभर में दुआएं की जा रही हैं।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल