रामगुलाम को पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई 
विदेश

तीसरी बार मॉरीशस की सत्ता संभालेंगे मॉरीशस के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम, PM मोदी ने दी जीत की बधाई

मॉरीशस के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की बधाई दी है। विपक्षी नेता रामगुलाम तीसरी बार कार्यभार संभालने वाले हैं।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: मॉरीशस के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की बधाई दी है। विपक्षी नेता रामगुलाम तीसरी बार कार्यभार संभालने वाले हैं। संसदीय चुनाव में उन्होंने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ हराया है।जुगनाथ ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। वहीं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर मॉरीशस के नए प्रधानमंत्री को जीत की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा-अपने मित्र @Ramgoolam_Dr से गर्मजोशी से बातचीत की और उन्हें उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी।

पीमए मोदी ने आगे लिखा- मैंने उन्हें मॉरीशस का नेतृत्व करने में बड़ी सफलता की कामना की और भारत आने का निमंत्रण दिया। हमारी विशेष और अनूठी साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद है।

पीएम मोदी का एक्स पर ट्वीट

प्रविंद जुगनाथ ने भी रामगुलाम को दी जीत की बधाई

प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने अपनी हार को स्वीकार करते हुए कहा कि उनका गठबंधन हार की तरफ बढ़ा रहा है। वो 2017 से देश के प्रधानमंत्री थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका गठबंधन बड़ी हार की तरफ बढ़ रहा है।मै जो भी अपने देश के लिए कर सकता था। मैंने उसे किया है। जनता ने दूसरी टीम चुनने का फैसला किया है। मैं देश को शुभकामनाएं देता हूं।

मॉरीशस की संसद में कितने हैं सांसद

मॉरीशस की 62 संसदीय वाला देश है। जनता संसद के लिए 62 सांसद का चुनाव करती है। रविवार को यहां वोटिंग हुई थी। बहुमत हासिल करने के लिए यहां कुल सीटों में से आधी से ज्यादा सीट जीतने होते हैं।

क्या है रामगुलाम राजनीतिक स्टेटस

नवीन रामगुलाम लेबर पार्टी के नेता हैं। रामगुलाम के परिवार ने मॉरीशस की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। रामगुलाम, सिवसागर रामगुलाम के बेटे हैं। उन्होंने मॉरीशस को 1968 में ब्रिटेन से आजादी दिलाई थी। रामगुलाम1995 से 2000 के बीच प्रधानमंत्री भी रहे थे।

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस