फोटो सोर्स - सोशल मीडिया  
विदेश

Plane Crash In Toronto: टोरंटो में प्लेन क्रैश के बाद उल्टे लटके पैसेंजर्स, यहां देखिए VIDEO

Plane Crash In Toronto: इस विमान दुर्घटना में जीवित बची एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये महिला विमान पलटने के बाद अपनी सीट पर उल्टी लटकी हुई दिखाई दे रही है।

विकास कुमार उपाध्याय

Plane Crash In Toronto: मिनियापोलिस-सेंट पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टोरंटो पियरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा डेल्टा एयरलाइंस का विमान 4819 लैंडिंग के समय ही गंभीर हादसे का शिकार हो गया। बता दें, विमान में 76 यात्री और 4 क्रू मेंबर समेत 80 लोग सवार थे। विमान लैंड करते ही पलट गया, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।

इस विमान दुर्घटना में जीवित बची एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये महिला विमान पलटने के बाद अपनी सीट पर उल्टी लटकी हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,"मेरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और मैं उल्टी पड़ी हूं।"

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कैसे डरे हुए यात्री विमान से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं और सुरक्षित जगह पर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान एक यात्री कहता है, "हे भगवान, मैं अभी भी विमान दुर्घटना में फंस हुआ हूं। "

Facebook पर भी शेयर किया गया वीडियो

एक अन्य यात्री जॉन नेल्सन ने भी फेसबुक पर घटना के बाद का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक दमकल गाड़ी बर्फ से ढके विमान पर पानी का छिड़काव कर रही है। उन्होंने सीएनएन को दिए इंटरव्यू बताया कि लैंडिंग से पहले किसी भी असामान्य बात के संकेत नहीं मिले थे। उन्होंने आगे कहा, "हम जमीन से टकराये, हम एक तरफ हो गये, और फिर उल्टे हो गये।"

हादसे में 18 लोग घायल

सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। इनमें एक बच्चा और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गंभीर चोटों के कारण टोरंटो के सेंट माइकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को सनीब्रुक हेल्थ साइंसेज सेंटर में भर्ती कराया गया।

डेल्टा एयरलाइंस की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर हादसे के बारे जानकारी देते हुए लिखा कि “एंडेवर एयर द्वारा CRJ-900 विमान का उपयोग करके संचालित डेल्टा कनेक्शन फ्लाइट 4819, ईस्टर्न टाइम जाेन के मुताबिक सोमवार को लगभग 2:15 बजे टोरंटो पियर्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (YYZ) पर हादसे का शिकार हो गई।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका