तरबेला-5 जलविद्युत परियोजना  सोर्स-सोशल मीडिया
विदेश

पाकिस्तान में बांध ढहते ही मची अफरा-तफरी, जलाशय से उमड़ा पानी; चीनी कंपनी के पास था निर्माण का ठेका

Tarbela-5 Hydropower Project: पाकिस्तान की 1,530 मेगावाट क्षमता वाली तरबेला-5 जलविद्युत परियोजना एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई है। इससे पहले जुलाई 2025 में परियोजना पर बना कॉफरडैम ढह गया था।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • तरबेला-5 जलविद्युत परियोजना एक बार फिर हुआ हादसे का शिकार

  • ठेका चीन की कंपनी पावर कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ऑफ चाइना लिमिटेड के पास पर है

  • तरबेला-5 परियोजना में यह दूसरी बड़ी घटना इससे पहले जुलाई 2025 में परियोजना पर बना कॉफरडैम (अस्थायी बांध) ढह गया था

A Dam Being Built By Chinese Company In Pakistan Has Collapsed: पाकिस्तान की 1,530 मेगावाट क्षमता वाली तरबेला-5 जलविद्युत परियोजना एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई है। परियोजना की टनल-5 पर बनाया गया सुरक्षा बांध सोमवार को ढह गया, जिससे जलाशय से अचानक पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। घटना के बाद प्रशासन ने आपातकाल घोषित कर दिया और निर्माण कार्य तत्काल रोक दिया। साथ ही, कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए। इस परियोजना के सिविल निर्माण का ठेका चीन की कंपनी पावर कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ऑफ चाइना लिमिटेड (PCCCL) को दिया गया है।

2025 के बाद दूसरी बड़ी घटना

पाकिस्तान के तरबेला-5 परियोजना की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले जुलाई 2025 में परियोजना पर बना कॉफरडैम (अस्थायी बांध) ढह गया था। पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, इस घटना की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय स्वतंत्र समिति ने अपनी 15 पन्नों की रिपोर्ट में ठेकेदार, सलाहकार और पाकिस्तान जल एवं विद्युत विकास प्राधिकरण (WAPDA) को जिम्मेदार ठहराया था।

रिपोर्ट में बताया गया कि ठेकेदार ने अनुबंध की शर्तों के विरुद्ध कॉफरडैम के मूल डिजाइन में बदलाव कर रॉक-फिल्ड संरचना बनाने का प्रस्ताव दिया था। इंजीनियर ने तकनीकी खामियों के बावजूद इसे सशर्त स्वीकार कर लिया, जबकि WAPDA ने भी अनुबंध की वैधता और सुरक्षा मानकों की जांच किए बिना मंजूरी दे दी। समिति के मुताबिक, संरचना में जरूरी सुरक्षा परतों और फिल्टर व्यवस्था की कमी थी, जिसके कारण बांध ढह गया।

लागत में 285% से ज्यादा की बढ़ोतरी

जांच समिति ने बाढ़ को हादसे का मुख्य कारण मानने से इनकार किया। रिपोर्ट के अनुसार, उस समय पानी का बहाव तरबेला के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के भीतर था और कॉफरडैम की डिजाइन क्षमता से भी कम था।

इस घटना के कारण परियोजना में कम से कम दो साल की देरी हुई। इसकी अनुमानित लागत 82.36 अरब पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 317 अरब रुपये हो गई, यानी 285 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

योजना आयोग के मुताबिक, परियोजना की बिजली उत्पादन लागत 27-28 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच सकती है। विश्व बैंक और एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक से इसे 700 मिलियन डॉलर का ऋण मिला है। पहले 2026 तक पूरा होने वाली इस परियोजना की नई समय-सीमा जून 2028 तय की गई है।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में घुला सियासी धुआं, पंजाब पर आरोपों की आतिशबाजी! खेतों में आग किसने लगाई?