Pakistan International Airlines 
विदेश

कनाडा में गायब हो रहे पाकिस्तान एयरलाइंस के कर्मचारी, अब तक 14 हो चुके हैं लापता

जनवरी 2023 से पीआईए के कुल 14 क्रू मेंबर्स टोरंटो पहुंचने के बाद से लापता हो गए हैं। यानी वे पाकिस्तान वापस नहीं लौटे हैं। पीआईए ने अपने फ्लाइट अटेंडेंट के लापता होने के लिए कनाडा को जिम्मेदार ठहराया है। पीआईए ने कहा कि लापता केबिन क्रू का पता लगाने और उसे वापस लाने के लिए कनाडा से मदद मांगेगी।

साक्षी सिंह

इस्लामाबाद: कनाडा से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के कर्मचारियों के गायब होने का सिलसिला जारी है। ये सिलसिला करीब 14 साल से चल रहा है। हाल ही में एक और नया मामला सामने आया है। कनाडा के टोरंटो शहर पहुंचने पर PIA का एक और प्रबंधक लापता हो गया है। इस साल अब तक कनाडा में लापता हुए क्रू मेंबर्स की संख्या सात हो गई है। क्रू के प्रबंधक के लापता होने की पुष्टि पीआईए के प्रवक्ता ने की।

16 जून को कनाडा के लिए उड़ी थी फ्लाइट

लापता क्रू के प्रबंधक की पहचान नूर शायर के रूप में हुई है। नूर शायर पीआईए की उड़ान 781 से टोरंटो पहुंचे थे। ये फ्लाइट जो ईद उल अजहा से एक दिन पहले यानी 16 जून को इस्लामाबाद से कनाडा के लिए रवाना हुई थी। एक टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीआईए प्रवक्ता ने बताया है कि नूर शायर 2003 में पीआईए में शामिल हुए थे और वे एक अनुभवी फ्लाइट अटेंडेंट थे।

विभागीय कार्रवाई शुरू

प्रवक्ता ने बताया कि लापता क्रू मेंबर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि कनाडा में लोगों के लिए राजनीतिक शरण पाना और प्राप्त करना बहुत आसान है। ऐसे में कई लोग कानून में नरमी का फायदा उठाने के लिए वहां बसते हैं।

14 क्रू मेंबर्स टोरंटो पहुंचने के बाद लापता

जनवरी 2023 से पीआईए के कुल 14 क्रू मेंबर्स टोरंटो पहुंचने के बाद से लापता हो गए हैं। यानी वे पाकिस्तान वापस नहीं लौटे हैं। पीआईए ने अपने फ्लाइट अटेंडेंट के लापता होने के लिए कनाडा को जिम्मेदार ठहराया है। पीआईए ने कहा कि लापता केबिन क्रू का पता लगाने और उसे वापस लाने के लिए कनाडा से मदद मांगेगी। बता दें कि साल 2023 में सात पीआईए क्रू मेंबर्स कनाडा में ड्यूटी के दौरान लापता हो गए थे। इस साल भी अब तक सात मेंबर के लापता होने की बात सामने आई है।

ये भी हो सकती है वजह

पीआईए यानी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस से जुड़े लोग कनाडा में लापता हाेने की खबर सामने आती रहती है। इसमें से कई तो गैरकानूनी काम करने में गिरफ्तार भी हुए हैं। इस साल अप्रैल में पीआईए की फ्लाइट अटेंडेंट हिना सानी का मामला काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। उनको पासपोर्ट में गड़बड़ी के लिए और मादक पदार्थ ले जाने के लिए टोरंटो हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे राज्यसभा MP

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है